5 रेसलर्स जो WWE Backlash 2026 में वापसी कर मचा सकते हैं तबाही, क्या Roman Reigns की होगी हार?
WWE Backlash 2026 के प्रसारण में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने कुछ सरप्राइज भी प्लान किए होंगे. कुछ स्टार्स ऐसे हैं जो धमाकेदार वापसी कर सकते हैं.

ब्रॉन्सन रीड
2 / 6कुछ महीने पहले इंजरी की वजह से ब्रॉन्सन रीड एक्शन से बाहर हो गए थे. वो रेसलमेनिया 42 का हिस्सा भी नहीं बने. रीड सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं. वो अपनी वापसी के संकेत भी दे चुके हैं. Backlash 2026 में उनकी धमाकेदार वापसी देखने को मिल सकती है. क्या पता वो रोमन रेंस के ऊपर हमला कर दें. उनकी वजह से रेंस को टाइटल भी गंवाना पड़ सकता है.
कायरी सेन
3 / 6WWE ने हाल ही में 20 से अधिक स्टार्स को रिलीज किया है, जिसमें कायरी सेन भी शामिल थी. अब उन्हें वापस लाए जाने की मांग की जा रही है. वीकली एपिसोड में भी उनके नाम के चैंट्स लगाए जा रहे हैं. हो सकता है कि Backlash 2026 में वो कंपनी में वापस आ सकती हैं.
द रॉक
4 / 6पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से अभी तक WWE टीवी पर द रॉक नज़र नहीं आए हैं. Backlash 2026 में उनकी वापसी भी देखने को मिल सकती है. वैसे भी रॉक कब क्या कर दें किसी को पता नहीं रहता है. रॉक अगर आ गए तो दर्शकों का पूरा पैसा वसूल हो जाएगा.
शेमस
5 / 6शेमस इंजरी के कारण इन-रिंग एक्शन से बाहर चल रहे हैं. उन्हें पांच महीने से ज्यादा का समय हो गया है. फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शेमस भी Backlash 2026 में वापस आकर फैंस को बड़ा तोहफा दे सकते हैं.
ज़ेवियर वुड्स
6 / 6ज़ेवियर वुड्स भी पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण एक्शन से बाहर चल रहे हैं. उनके पार्टनर कोफी किंग्सटन और ग्रेसन वॉलर साथ में काम कर रहे हैं. वुड्स भी वापसी भी अब नजदीक लग रही है. वो Backlash 2026 में आकर सभी को खुश कर सकते हैं.
