रिटायरमेंट मैच में John Cena की हार पर बैकस्टेज WWE स्टार्स का कैसा था रिएक्शन? रिपोर्ट में हुआ खुलासा

WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना की हार से कोई भी खुश नहीं दिखा. सभी उन्हें मुकाबला जीतते हुए देखना चाहते थे. एक रिपोर्ट में अब लॉकर रूम का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

WWE

जॉन सीन की हार फैंस को नहीं हुई बर्दाश्त

विज्ञापन

John Cena Final Match: WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना ने अपना रिटायरमेंट मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. अंत में सीना को गुंथर ने टैपआउट करा दिया. सीना की हार से एरीना में बैठे दर्शक चौंक गए थे. सभी ने ट्रिपल एच और द रिंगल जनरल के खिलाफ हूटिंग शुरू कर दी थी. कोई नहीं चाहता था कि सीना को उनके आखिरी मैच में हार मिले. खैर अब सीना के रिटायरमेंट मैच को लेकर लॉकर रूम का रिएक्शन भी सामने आ गया है.

WWE स्टार्स की रही अलग-अलग प्रतिक्रियाएं

जॉन सीना का मैच खत्म होने के बाद ट्रिपल एच, स्टेफनी मैकमैहन सहित पूरा रोस्टर बाहर आया. ट्रिपल एच ने सीना को गले लगाया. इस दौरान फैंस ने द गेम के खिलाफ खूब नारे लगाए. कई फैंस का मानना था कि सीना को मुकाबला जीतना चाहिए था. शो के बाद ट्रिपल एच ने कहा कि पुरानी परंपरा के तहत ऐसा किया गया. WWE की क्रिएटिव टीम सीना की हार पर संतुष्ट दिखी.

विज्ञापन

Fightful Select ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है. रिपोर्ट के अनुसार लॉकर रूम में मौजूद सभी टैलेंट्स की इस पर अलग-अलग प्रतिक्रिया थी. रिपोर्ट के मुताबिक,”जॉन सीना के आखिरी मैच के अंत को लेकर बैकस्टेज सभी के अलग-अलग रिएक्शन थे. क्रिएटिव टीम के कई लोगों ने इसका समर्थन भी किया. कई स्टार्स ने कहा कि वो सीना को जीतते हुए देखना चाहते थे. कई ने गुंथर की जीत को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि फ्यूचर को देखते हुए ये अच्छा फैसला रहा.”

गुंथर ने तोड़ी जॉन सीना की स्ट्रीक

बड़े मुकाबले से पहले गुंथर ने दावा किया था कि वो जॉन सीना को टैपआउट ही कराएंगे. मैच में उन्होंने ऐसा ही काम किया. सीना ने WWE में अंतिम बार 2004 में सबमिशन के जरिए हार मानी थी. अब 21 साल बाद गुंथर ने उन्हें हराया है. गुंथर के स्लीपर होल्ड लॉक से वो बच नहीं पाए. सीना का आखिर में दम घुट गया था. उनके पास टैपआउट करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा. आपको बता दें गुंथर से पहले सीना को सबमिशन के जरिए कर्ट एंगल, क्रिस बेनोईट और क्रिस जैरिको ने ही धराशाई किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ