WWE के 3 बड़े स्टार्स जो इस हफ्ते Raw में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं

WWE Saturday Night’s Main Event के बाद Raw का पहले शो के शानदार होने की उम्मीद है. फैंस को वहां पर बड़े तोहफे मिल सकते हैं. कुछ स्टार्स की वापसी लगभग तय लग रही है.

WWE

इन WWE स्टार्स की हो सकती है वापसी

Raw Return: WWE Saturday Night’s Main Event शो बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को चार मुकाबले देखने को मिले. अब सभी की नजर Raw के एपिसोड पर होंगी. हमेशा किसी बड़े इवेंट के बाद कुछ स्टार्स की वापसी जरूर कराई जाती है. ट्रिपल एच हमेशा इस तरह का सरप्राइज देते आए हैं. इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल सकता है. रेड ब्रांड में फैंस को खास तोहफे मिल सकते हैं. यहां हम तीन स्टार्स की बात करेंगे जो इस हफ्ते रेड ब्रांड के एपिसोड में आकर बवाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

बैकी लिंच

WWE Survivor Series 2025 के बाद से बैकी लिंच अभी तक टीवी पर दिखाई नहीं दी हैं. पिछले महीने वो मैक्सिकन डुप्री के खिलाफ अपनी आईसी चैंपियनशिप हार गई थीं. मौजूदा समय में वो WWE के कुछ कर्मचारियों से खुश नहीं हैं. लगातार उन्होंने रेड ब्रांड का बहिष्कार किया है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में डुप्री अपनी चैंपियनशिप को आईवी नाईल के खिलाफ डिफेंड करेंगी. हो सकता है कि मुकाबले में बैकी लिंच एंट्री कर बवाल मचा दें. लिंच कई बार कह चुकी हैं कि उन्हें डुप्री से टाइटल वापस चाहिए.

विज्ञापन

चैड गेबल

चैड गेबल भी लंबे समय से इन-रिंग एक्शन से बाहर चल रहे हैं. कुछ महीने पहले चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा था. हाल ही में उनकी वापसी की अफवाहें सामने आई थीं. गेबल के लिए पिछले कुछ साल शानदार रहे हैं. इसके बावजूद कंपनी उन्हें बड़ा पुश देने में नाकाम रही है. एक समय लगा था कि वो आईसी टाइटल जीतेंगे, लेकिन कंपनी ने सही बुकिंग नहीं की. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में गेबल एक नए कैरेक्टर के साथ वापसी कर सकते हैं.

विज्ञापन

एजे ली

WWE Survivor Series 2025 के बाद से एजे ली भी गायब चल रही हैं. उनकी अब वापसी कब होगी, ये भी सवाल बना हुआ है. एजे की बैकी लिंच के साथ राइवलरी अभी खत्म नहीं हुई है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में वो आकर लिंच के साथ दुश्मनी आगे बढ़ा सकती हैं. पिछले हफ्ते ब्रॉन ब्रेकर ने सीएम पंक पर निशाना साधते हुए कहा कि वो ली को उनसे छीन लेंगे. हो सकता है कि ली इस हफ्ते ब्रेकर को जवाब देने के लिए वापसी करें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ