22 दिसंबर को होने वाले WWE Raw के नतीजे हुए लीक, मेन इवेंट में 2 दिग्गजों की करारी हार

WWE ने अगले हफ्ते Raw के एपिसोड को पहले से ही रिकॉर्ड कर लिया गया है. इसमें होने वाले मैच के नतीजे और सैगमेंट्स की जानकारी मिल गई है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

WWE

WWE Raw के नतीजे आए सामने

WWE Raw: क्रिसमस को देखते हुए WWE ने अपने आने वाले वीकली शोज पहले ही रिकॉर्ड कर लिए गए हैं. सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें और वीडियो लीक हो गई हैं. 22 दिसंबर को होने वाले Raw को इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड के बाद टेप कर लिया गया. कंपनी द्वारा हर साल ये काम किया जाता है. स्टार्स को कुछ दिनों का आराम दिया जाता है. WWE ने अगले हफ्ते भी फैंस को तगड़ा शो दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

WWE Raw के अगले हफ्ते के टेप एपिसोड के रिजल्ट्स इस प्रकार हैं:

-) पॉल हेमन और ऑस्टिन थ्योरी ने शो की शुरुआत की. दोनों का बैकस्टेज प्रोमो सैगमेंट दिखाया गया.

विज्ञापन

-) रिया रिप्ली और ओस्का के बीच सिंगल्स मैच हुआ. मुकाबला तगड़ा रहा. ओस्का ने रिप्ली के ऊपर रोलअप के जरिए जीत हासिल की.

विज्ञापन

-) ब्रॉन ब्रेकर, ब्रॉन्सन रीड और पॉल हेमन के बीच बैकस्टेज सैगमेंट हुआ. तीनों इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि ऑस्टिन थ्योरी को ग्रुप ज्वाइन कराना चाहिए या नहीं.

-) बैकी लिंच ने वापसी की और प्रोमो दिया. बहुत जल्द मैक्सिकन डुप्री ने दखलअंदाजी की. दोनों ने एक-दूसरे पर खूब निशाना साधा. दोनों के बीच ब्रॉल देखने को मिला. अंत में डुप्री का दबदबा देखने को मिला.

विज्ञापन

-) जे’वॉन इवांस ने रायो अमेरिकानो के ऊपर पिनफॉल से जीत हासिल की.

-) निकी बैला ने जबरदस्त प्रोमो दिया. उन्होंने WWE में हासिल की गई उपलब्धियों के बारे में बताया.

विज्ञापन

-) बेली ने रॉक्सन परेज को हराया. राकेल ने रेफरी का ध्यान भटकाने की कोशिश की. रिंग के बाहर लिव मॉर्गन और राकेल के बीच तनाव देखने को मिला.

-) गुंथर ने आकर प्रोमो दिया. गुंथर के बैकस्टेज जाने से पहले सीएम पंक और रे मिस्टीरियो ने एंट्री की. पंक और गुंथर ने एक-दूसरे को थोड़ी देर तक घूरा.

विज्ञापन

-) मेन इवेंट में सीएम पंक और रे मिस्टीरियो का मुकाबला ब्रॉन्सन रीड और ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. थ्योरी ने रे को पिन करते हुए जीत हासिल की.

https://x.com/nodqdotcom/status/2002185691321544809

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ