WWE के इन 6 मौजूदा चैंपियंस को लगेगा झटका! 2026 की शुरुआत में खत्म हो सकती है बादशाहत

WWE में 2026 की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में होने वाली है. कंपनी ने बड़े मैच बुक दिए हैं. कुछ स्टार्स के टाइटल रन का अंत बहुत जल्द हो सकता है.

WWE

इन WWE स्टार्स की हो सकती है हार

WWE Champions: 2026 की शुरुआत WWE द्वारा धमाकेदार अंदाज में की जाएगी. 5 जनवरी को Raw का एपिसोड भी बहुत खास होने वाला है. वहां रेड ब्रांड के नेटफ्लिक्स पर जाने की सालगिरह मनाई जाएगी. कंपनी द्वारा बड़े मैच बुक किए जा रहे हैं. इसके बाद 31 जनवरी को रॉयल रंबल का आयोजन होगा. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ स्टार्स को बहुत जल्द चैंपियनशिप गंवानी पड़ सकती है. यहां हम छह मौजूदा चैंपियंस की बात करेंगे जो 2026 की शुरुआत में अपने टाइटल से हाथ धो बैठ सकते हैं.

विज्ञापन

सीएम पंक

सीएम पंक ने 1 नवंबर 2025 को Saturday Night’s Main Event में जे उसो को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन शानदार रहा है. 5 जनवरी 2026 को Raw के एपिसोड में पंक अपनी चैंपियनशिप ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. ब्रेकर को अब तगड़ा पुश दिया जा रहा है. वो कंपनी के फ्यूचर स्टार के रूप में काम कर रहे हैं. पंक का टाइटल लगभग 2026 की शुरुआत में खत्म होते हुए दिख रहा है. मौजूदा समय में पंक और ब्रेकर की राइवलरी जबरदस्त चल रही है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स

कोडी रोड्स ने समरस्लैम 2025 में जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन बढ़िया रहा है. मौजूदा समय में ड्रू मैकइंटायर के साथ उनकी राइवलरी चल रही है. दोनों के बीच बड़ी शर्त वाला मैच 9 जनवरी 2025 को SmackDown के एपिसोड में होने वाला है. वहां पर मैकइंटायर उनके टाइटल रन का अंत कर सकते हैं. इनके बीच पहले भी मुकाबले हो चुके हैं. ड्रू को अभी तक कोडी के खिलाफ सफलता नहीं मिली है.

विज्ञापन

ओस्का और कायरी सेन

ओस्का आर कायरी सेन अपनी विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप को 5 जनवरी 2026 को रिया रिप्ली और इयो स्काई के खिलाफ डिफेंड करेंगी. इनकी राइवलरी बहुत जबरदस्त चल रही है. ओस्का और सेन का अभी तक दबदबा देखने को मिला है. रिप्ली और स्काई की जोड़ी भी फैंस को खूब पसंद आ रही है. इन्हें तगड़ा पुश अब मिल सकता है. 2026 की शुरुआत में दोनों बेबीफेस स्टार्स चैंपियन बन सकते हैं. ओस्का और सेन के टाइटल रन का अंत हो सकता है.

एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली

एजे स्टाइल्स और ड्रेगन ली ने अक्टूबर में वर्ल्ड टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इसके बाद से दोनों ने अच्छा काम किया है. द उसोज़ ने अब टैग टीम डिवीजन में कदम रख लिया है. Raw के इस हफ्ते के एपिसोड में जे और जिमी उसो ने न्यू डे को हराया. दोनों बहुत जल्द स्टाइल्स और ली को चुनौती पेश करेंगे. अब उसोज़ को नया चैंपियन बनाया जा सकता है. स्टाइल्स और ली के टाइटल रन का 2026 की शुरुआत में अंत हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ