Cody Rhodes vs Drew McIntyre: 12 साल बाद WWE में होने वाले Three Stages Of Hell मैच की शर्तों का हुआ खुलासा

WWE SmackDown के अगले हफ्ते के एपिसोड में कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच होगा. दोनों के बीच 3 Stages Of Hell शर्त वाला मैच होगा. ब्लू ब्रांड के एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने मैच को लेकर इस हफ्ते बड़ा खुलासा किया है.

WWE

WWE SmackDown में होगा बड़ा मैच

Cody Rhodes Vs Drew McIntyre: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त रहा. कोडी रोड्स और ड्रू मैकइंटायर के बीच सैगमेंट भी वहां पर देखने को मिला. इन दोनों के बीच अगले हफ्ते SmackDown के एपिसोड में अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. दोनों के बीच 3 Stages Of Hell शर्त वाला मैच तय किया गया है. ड्रू ने इस हफ्ते बताया कि इस मुकाबले में तीन कौन सी शर्त होंगी और इसके नियम क्या होंगे. मैच को लेकर जो भी संशय था वो अब पूरी तरह से क्लियर कर दिया गया है.

विज्ञापन

WWE SmackDown में होगा तगड़ा मैच

WWE में अंतिम बार 3 Stages Of Hell मैच 12 साल पहले जॉन सीना और रायबैक के बीच हुआ था. ड्रू मैकइंटायर और कोडी रोड्स की राइवलरी लंबे समय से चल रही है. दोनों की दुश्मनी का अंत अगले हफ्ते चैंपियनशिप मैच के जरिए हो जाएगा. दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में किया गया था.

विज्ञापन

SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर ने 3 Stages Of Hell मैच के लिए शर्तों का ऐलान किया. मैच के पहले चरण में एक रेसलिंग मैच होगा. दूसरे चरण में फॉल्स काउंट एनीवेयर होगा. वहीं तीसरे चरण में स्टील केज मैच होगा. इन तीनों शर्तों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि मैच कितना घातक होने वाला है. दोनों स्टार्स तगड़ा एक्शन दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

ये भी पढ़ें:-3 बड़ी बातें जो WWE ने 2026 के पहले SmackDown के एपिसोड के जरिए इशारों-इशारों में बताई

विज्ञापन

ड्रू मैकइंटायर ने की सारी हदें पार

WWE SmackDown के एपिसोड में इस हफ्ते ड्रू मैकइंटायर ने अपनी सारी हदें पार कीं. उन्होंने कोडी रोड्स और उनके दिवंगत पिता की तस्वीर चुराई और उसके फ्रेम को तोड़ा. इतना ही नहीं ड्रू ने रिंग में दोनों की तस्वीर पर आग भी लगा दी. ये देखकर सभी चौंक गए थे. कोडी वहां पर कुछ नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें सिक्योरिटी ने पकड़ा हुआ था. दोनों की दुश्मनी अब अलग लेवल पर पहुंच गई है. अगले हफ्ते खतरनाक मैच के लिए दोनों तैयार हैं. देखना होगा कि किसकी जीत होगी.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ