3 दिग्गज जो 2026 में AEW से WWE में वापस आकर फैंस को चौंका सकते हैं

WWE में मौजूदा समय में कई ऐसे स्टार्स हैं जो AEW से आए हैं. अनडिस्प्यूटेड चैंपियन कोडी रोड्स का नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है. अगले साल भी कुछ दिग्गज WWE में आकर सभी को हैरान कर सकते हैं.

WWE

इन AEW स्टार्स की WWE में हो सकती है एंट्री

WWE & AEW: WWE की मौजूदा समय में विरोधी कंपनी AEW है. टोनी खान की ये कंपनी अब धीरे-धीरे बड़ी होती जा रही है. WWE में काम कर चुके कई स्टार वहां पर अपना जलवा दिखा रहे हैं. इतना ही नहीं कुछ WWE दिग्गजों ने ज्यादा पैसा मिलने के कारण AEW में कदम रखा. पिछले कुछ सालों में AEW से भी कई रेसलर्स WWE में आए हैं. कोडी रोड्स, जेड कार्गिल, एलिस्टर ब्लैक, रिकी सेंट्स और रुसेव सहित कई स्टार्स लिस्ट में शामिल हैं. यहां हम तीन दिग्गजों की बात करेंगे जो 2026 में AEW से WWE में वापस आकर फैंस को चौंका सकते हैं.

विज्ञापन

क्रिस जैरिको

क्रिस जैरिको पिछले कुछ महीनों से चर्चा में चल रहे हैं. लंबे समय से वो AEW में दिखाई नहीं दिए हैं. कई लोगों का कहना है कि वो अब WWE में वापस आ सकते हैं. अगले साल रॉयल रंबल मैच में उनकी एंट्री हो सकती है. जैरिको ने भी इस बात के संकेत दिए हैं. उनकी WWE में आने की पूरी संभावनाएं हैं. जैरिको काफी पुराने रेसलर हैं. WWE में उन्होंने लंबे समय तक काम किया था. ऐसा लगता है कि वो अब अपना करियर WWE में ही खत्म करना चाहते हैं. ये कहीं ना कहीं अच्छी बात भी है. ट्रिपल एच द्वारा उनके लिए रिटायरमेंट टूर प्लान किया जा सकता है.

विज्ञापन

ऐज

ऐज को WWE द्वारा हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जा चुका है. कंपनी में उन्होंने सबसे पहले 1998 से 2011 तक काम किया. गर्दन की चोट के कारण उन्हें बाहर होना पड़ा. 2020 में उन्होंने धमाकेदार वापसी की और 2023 तक WWE के साथ बने रहे. इसके बाद ऐज ने AEW में कदम रखा. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर के दौरान ऐज के WWE में वापसी की बहुत खबरें सामने आई थीं. उन्होंने भी संकेत दिए हैं कि वो अपने करियर को WWE में खत्म करेंगे. इस लिहाज से देखा जाए तो 2026 में उनकी एंट्री भी WWE में हो सकती है.

विज्ञापन

डीन एंब्रोज

डीन एंब्रोज कई सालों से जॉन मोक्सली नाम से AEW का फेस बनकर काम कर रहे हैं. कई लोगों को लगता है कि एंब्रोज अब WWE में वापसी नहीं करेंगे, लेकिन रेसलिंग में कुछ भी मुमकिन हो सकता है. सीएम पंक को लेकर भी ये ही कहा जाता था. 2023 में उन्होंने वापसी की. ब्रॉक लैसनर का जेनेल ग्रांट केस में नाम सामने आया. इसके बाद सभी को लगा कि वो भी WWE में नहीं आएंगे. इस साल लैसनर ने वापसी कर सभी को तोहफा दिया. एंब्रोज भी 2026 में WWE में आकर बहुत बड़ा मोमेंट दे सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ