John Cena: WWE Saturday Night’s Main Event का सफल समापन हो गया है. वहां पर जॉन सीना का मुकाबला गुंथर के साथ हुआ था. ये सीना के करियर का आखिरी मैच था. कंपनी ने इस मुकाबले को काफी टाइम दिया. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. सीना को अंत में हार का सामना करना पड़ा. गुंथर ने स्लीपर होल्ड लॉक के जरिए सीना को टैपआउट कराया. खैर यहां हम तीन बड़ी गलतियों की बात करेंगे जो द गेम ने सीना के रिटायरमेंट मैच में करके फैंस का दिल तोड़ दिया.
जॉन सीना की हार
जॉन सीना की चौंकाने वाली हार देखकर एरीना में बैठे कुछ फैंस रोने लग गए थे. सीना की हार किसी को भी बर्दाश्त नहीं हुई. सबसे बड़ी बात थी कि मुकाबले में सीना काफी कमजोर दिखे. खासतौर पर अंतिम पलों में गुंथर उनके ऊपर पूरी तरह हावी रहे. सीना को हार के लिए बुक करना ट्रिपल एच की बहुत बड़ी गलती रही. फैंस ने इसके लिए उन्हें बू किया. इतना ही नहीं गुंथर के लिए भी फैंस ने गलत शब्दों का प्रयोग किया. कड़ी सिक्योरिटी के साथ उन्हें एरीना से बाहर निकाला गया.
ये भी पढ़ें:-WWE से रिटायरमेंट के बाद क्या होगा John Cena का फ्यूचर? Triple H ने किया बड़ा खुलासा
द रॉक और विंस मैकमैहन का ना आना
द रॉक और जॉन सीना का इतिहास काफी तगड़ा है. दोनों ने तगड़े मुकाबले फैंस को दिए हैं. रॉक ने सोशल मीडिया के जरिए सीना को रिटायरमेंट मैच के लिए बधाई दी. रॉक का शो में आना भी बनता था. ट्रिपल एच ने उन्हें ना लाकर बड़ी गलती की. विंस मैकमैहन को भी शो के लिए बुक नहीं किया गया. सीना की सफलता के पीछे विंस का बहुत बड़ा हाथ है. 2002 से 2022 तक विंस के नेतृत्व में ही सीना ने काम किया था. ट्रिपल एच को मैकमैहन को भी सीना के आखिरी मैच में लाना चाहिए था.
जॉन सीना की रिटायरमेंट स्पीच नहीं होना
फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि जॉन सीना आखिरी मैच के बाद रिटायरमेंट स्पीच देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उन्हें इसका मौका ट्रिपल एच द्वारा नहीं दिया गया. सीना अगर स्पीच देते तो सभी को अच्छा लगता. दर्शक उन्हें सुनने के लिए बेकरार थे. सीना ने बस अपने एक्शन से ही सभी का धन्यवाद किया. ट्रिपल एच की ये बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. उन्होंने सीना को समय देते हुए खुद स्पीच के लिए कहना चाहिए था. 17 बार के वर्ल्ड चैंपियन शो के अंत में एक बेहतरीन प्रोमो से फैंस का दिल जीत सकते थे.
ये भी पढ़ें:-John Cena के आखिरी WWE मैच के बाद फैंस का हंगामा, Triple H और Gunther के खिलाफ स्टेडियम में लगाए भद्दे नारे
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines