---विज्ञापन---

WWE angle-right

WWE में Brock Lesnar के सबसे बड़े दुश्मन का पिघला दिल, रिश्ते पर किया चौंकाने वाला खुलासा

WWE में गोल्डबर्ग और ब्रॉक लैसनर हमेशा एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन रहे हैं. हालांकि, इस बार हॉल ऑफ फेमर ने द बीस्ट को लेकर दिल छू देने वाला बयान दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

WWE: WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर की कंपनी में कई लोगों के साथ जबरदस्त राइवलरी रह चुकी है। उनके सबसे बड़े दुश्मन गोल्डबर्ग रहे। इन दोनों की दुश्मनी को लेकर फैंस भी हमेशा उत्साहित रहे हैं। लैसनर हमेशा शांत जीवन जीना पसंद करते हैं। वह बहुत ही पर्सनल व्यक्ति हैं। सोशल मीडिया से हमेशा वह दूरी बनाकर रखते हैं। वहीं गोल्डबर्ग आए दिन इंटरव्यू में अपने करियर को लेकर बयान देते रहते हैं।

समरस्लैम 2023 में लैसनर को कोडी रोड्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। तब से WWE टीवी पर लैसनर नजर नहीं आए हैं। वहीं गोल्डबर्ग बहुत जल्द अपना रिटायरमेंट मैच WWE में लड़ने वाले हैं। लैसनर की वापसी अब कपंनी में काफी मुश्किल लग रही है। खैर एक इंटरव्यू में गोल्डबर्ग ने ब्रॉक के साथ अपने रिलेशन को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

---खबर नीचे जारी है---

WWE दिग्गज गोल्डबर्ग ने क्या कहा?

The Claw Pod को दिए गए इंटरव्यू में गोल्डबर्ग ने लैसनर के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि हम दोनों का रिलेशन काफी विनम्र है। दिग्गज ने कहा कि दोनों एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं। गोल्डबर्ग ने कहा, “हम अच्छे दोस्त हैं। हम ज्यादा संपर्क में नहीं रहते हैं क्योंकि ब्रॉक को एकांत रहना अच्छा लगता है। उनका आनंद मानव जाति से दूर रहना है।

लैसनर और गोल्डबर्ग के बीच एक शानदार दुश्मनी रही जो 2004 में शुरू हुई और इसे WrestleMania XX में खत्म किया गया। गोल्डबर्ग ने कंपनी में 12 साल बाद वापसी के बाद फिर लैसनर से राइवलरी शुरू की। 2016 में हुए सर्वाइवर सीरीज में गोल्डबर्ग ने लैसनर को हराया था। दोनों के बीच अंतिम मुकाबला WrestleMania 33 में हुआ था। वहां पर लैसनर ने गोल्डबर्ग को हराकर WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप हासिल की थी।

---खबर नीचे जारी है---

गोल्डबर्ग का रिटायरमेंट मैच किसके साथ होगा?

पिछले साल नवंबर में गोल्डबर्ग ने कहा कि वह 2025 में WWE में अपना रिटायरमेंट मैच लड़ेंगे. Bad Blood 2024 में गुंथर ने एक खास सैगमेंट के जरिए गोल्डबर्ग का खूब मजाक बनाया। दोनों के बीच हाथापाई होने वाली थी लेकिन ऑफिशियल्स ने मामला संभाल लिया था। तब से कयास लगाए जा रहे हैं कि गोल्डबर्ग का अंतिम मैच गुंथर के साथ होगा।

सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि गोल्डबर्ग रिंग में कब वापसी करेंगे। बहुत जल्द यह चीज होने वाली है. कंपनी ने जरूर तगड़ा प्लान बनाया होगा। Night of Champions 2025 में दोनों के बीच मैच की संभावनाएं बन रही हैं, जिसका आयोजन सऊदी अरब में होने वाला है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: May 29, 2025 02:26 PM

WWE
End of Article
---विज्ञापन---
Sponsored Links by Taboola