Wrestler Sangeeta Phogat spin Yujvendra Chahal in a party viral Video

युजवेंद्र चहल को संगीता फोगाट ने सिर पर उठाया, ऐसे घुमाया, छूट गए पसीने, Viral Video

Sangeeta Phogat Spin Yuzvendra Chahal: भारत के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संगीता फोगाट ने खिलाड़ी को अपने सिर पर उठाया और घुमा दिया।

Sangeeta Phogat Spin Yuzvendra Chahal: पहलवान संगीता फोगाट और भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का एक मजेदार वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि संगीता फोगाट ने युजवेंद्र चहल को अपने दोनों हाथों से ऊपर उठाकर घुमा दिया। इससे चहल का मुंह पुरी तरह लाल हो गया है। इस दौरान मौके पर कई अन्य लोग भी उपस्थित थे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। चहल और संगीता के बीच इस मजेदार वाकिया का फैंस खूब लुत्फ उठा रहे हैं। फैंस इस पर चहल के खूब मजे भी ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक पार्टी के दौरान हुआ यह वाकिया

यह वाकिया शुक्रवार रात एक डांस शो के दौरन देखने को मिला है। इस रात झलक दिखला जा की एक पार्टी हो रही थी। इस पार्टी में युजवेंद्र चहल, उनकी पत्नी धनश्री वर्मा और संगीता फोगाट समेत कई बड़े चेहरे उपस्थित थे। बता दें कि चहल की पत्नी इस शो में एक प्रतियोगी के तौर पर शामिल हुई हैं। वह पांच फाइनलिस्ट में शामिल हो चुकी थीं, लेकिन जीत नहीं पाई। संगीता फोगाट भी इस शो की हिस्सा थीं, लेकिन वह बाहर हो गई हैं। हालांकि फिर भी वह पार्टी एंजॉय करने के लिए इस शो की हिस्सा बनीं थी। इस दौरान जब सभी पार्टी एंजॉय कर रहे थे, तभी संगीता फोगाट ने चहल को अपने दोनों हाथों से ऊपर उठा लिया और घुमाने लगी। यह देख आस-पास के लोग भी खूब हंसने लगे थे। इस दौरान चहल का मुंह भी बिलकुल लाल हो गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है। नीचे जानें सोशल मीडिया फैंस इस वीडियो पर कैसा रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया फैंस ने लिए चहल के मजे

सोशल मीडिया फैंस चहल और संगीता के वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं। फैंस का कहना है कि चहल को अपना वजन बढ़ा लेना चाहिए, नहीं तो उनके साथ यही सब होते रहेगा। ‘हरिदय सिंह’ नाम एक सोशल मीडिया यूजर ने चहल के इस वीडियो पर लिखा कि उनके साथ आज कल यही सब हो रहा है। ‘ट्रोल पाकिस्तान क्रिकेट’ नाम के एक यूजर ने लिखा कि चहल के बहुत बुरे दिन चल रहे हैं। ‘हिट’ नाम के यूजर ने लिखा कि संगीता फोगाट अपना गुस्सा चहल पर निकाल रही है, क्योंकि गेंदबाज संगीता को वोट नहीं करवा सका। ‘जौद खान’ नाम के एक यूजर ने लिखा कि अरे ये तो अपना यूजी भाई है।

विज्ञापन

आईपीएल में रंग बिखेरेंगे चहल

युजवेंद्र चहल इन दिनों आईपीएल की तैयारी में लगे हैं। वह राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल खेला करते हैं। आखिरी सीजन भी खिलाड़ी के लिए काफी शानदार रहा था। इससे पहले खिलाड़ी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के हिस्सा थे। बता दें कि आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च को होने वाला है। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला जाएगा। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि टूर्नामेंट का आगाज किसकी जीत के साथ होता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ