IPL 2024 Sunrisers Hyderabad James Franklin Bowling Coach Pakistan Super League Islamabad United Replace Dale Steyn

IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद में होगी खास एंट्री, पाकिस्तान सुपर लीग से आईपीएल में आएगा दिग्गज!

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद को एक झटका लगा था। अब खबरें आ रही हैं कि डेल स्टेन की जगह एक खास दिग्गज की एंट्री होने वाली है। वह सीधे पाकिस्तान सुपर लीग के बाद इंडियन प्रीमियर लीग में हिस्सा लेंगे।

IPL 2024 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से होना है और उससे पहले शनिवार 2 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद को एक बड़ा झटका लगा। दरअसल टीम के पूर्व तेज गेंदबाज और मौजूदा बॉलिंग कोच डेल स्टेन ने अचानक अपना नाम वापस लेने का ऐलान किया। क्रिकबज ने अपनी खबर में बताया कि स्टेन ने इस पूरे सीजन से ब्रेक मांगा है। अब फ्रेंचाइजी को उनके रिप्लेसमेंट और नए बॉलिंग कोच की तलाश है। इसी कड़ी में ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपनी एक रिपोर्ट में एक ऐसा नाम बताया है जो सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेल स्टेन की जगह ले सकते हैं।

विज्ञापन

कौन हैं वो दिग्गज खिलाड़ी?

ईएसपीएन क्रिकइंफो के मुताबिक न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर जेम्स फ्रैंकलिन सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में डेल स्टेन की जगह ले सकते हैं। खास बात यह है कि इस टीम के पास डैनियल वेटोरी हेड कोच के रूप में हैं। वेटोरी भी न्यूजीलैंड के पूर्व दिग्गज हैं। उन्हें 2023 में टीम का कोच बनाया गया था। इससे पहले भी वेटोरी और फ्रैंकलिन ने मिडलसेक्स और बर्मिंघम फिनिक्स के लिए एकसाथ काम किया था। फ्रैंकलिन इससे पहले डरहम के हेड कोच रह चुके हैं। मौजूदा समय में वह पाकिस्तान सुपर लीग की फ्रेंचाइजी इस्लामाबाद यूनाइटेड के असिस्टेंट कोच हैं।

विज्ञापन

जेम्स फ्रैंकलिन के ऊपर जिम्मेदारी होगी सनराइजर्स हैदराबाद के पेस बॉलिंग लाइनअप को मजबूत करने की। उनको भुवनेश्वर कुमार, पैट कमिंस, मार्को यान्सन, उमरान मलिक, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, टी नटराजन और फजलहक फारूखी जैसे गेंदबाजों को कोचिंग देनी होगी। वहीं हैदराबाद की स्पिन गेंदबाजी में मौजूद हैं वानिंदु हसारंगा, वाशिंगटन सुंदर और शाहबाज अहमद जैसे खिलाड़ी। जेम्स फ्रैंकलिन इससे पहले आईपीएल का हिस्सा बतौर खिलाड़ी भी रह चुके हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए भी खेला था।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद का स्क्वॉड

अब्दुल समद, ऐडेन मारक्रम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, हेनरिक क्लासेन, मयंक अग्रवाल, अनमोलप्रीत सिंह, उपेन्द्र सिंह यादव, नितीश कुमार रेड्डी, अभिषेक शर्मा, मार्को यान्सन, वाशिंगटन सुंदर, सनवीर सिंह, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मारकंडे, उमरान मलिक, फजलहक फारूखी, शाहबाज अहमद, ट्रेविस हेड, वानिंदु हसारंगा, पैट कमिंस, जयदेव उनादकट, आकाश सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ