---विज्ञापन---

RCB vs UPW: आरसीबी ने यूपी के जबड़े से छीनी जीत, शोभना आशा ने 5 विकेट लेकर बदली मैच की तस्वीर

WPL 2024 RCB vs UPW: आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराकर महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन में विजयी आगाज किया। आरसीबी ने यह मुकाबला एक समय ऐसा लग रहा था गंवा दिया है। फिर शोभना आशा ने 5 विकेट लिए और मैच की बाजी पलट दी। उन्होंने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर यूपी के जबड़े से जीत छीन ली।

WPL 2024 RCB vs UPW: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में स्मृति मंधाना की अगुआई वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का बल्लेबाजी में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन गेंदबाजी में शोभना आशा के कमाल से टीम ने विजयी आगाज कर लिया है। इस टीम ने पहले सीजन में सिर्फ दो मैच ही जीते थे और शर्मनाक प्रदर्शन किया था। यहां दूसरे सीजन में आरसीबी की टीम ने अपने होम ग्राउंड पर पहले मैच में जीत के साथ शुरुआत की। यूपी वॉरियर्स इस मैच में एक वक्त आसानी से जीत की तरफ जा रही थी और उसके पास 7 विकेट बाकी थे और 4 ओवर में 32 रन चाहिए थे। लेकिन शोभना ने यहां से 17वें ओवर में 3 विकेट लेकर मैच की तस्वीर बदल दी।

पांच विकेट लेकर रचा इतिहास

शोभना आशा जोए ने इस मुकाबले में 4 ओवर फेंके और 22 रन देकर पांच विकेट अपने नाम कर लिए। वह लीग के इतिहास में पांच विकेट लेने वाली पहली भारतीय गेंदबाज बनीं। उन्होंने किफायती गेंदबाजी के साथ-साथ पंजा खोला। एक वक्त बैंगलोर की टीम और फैंस के कंधे गिरते दिख रहे थे। लेकिन 17वें ओवर में आशा ने तीन विकेट निकाले और सेट खिलाड़ी श्वेता सेहरावत व ग्रेस हैरिस का विकेट झटका। इसके अलावा किरण नवगिरो को आउट कर उन्होंने अपना पांचवां विकेट झटका। इसके बाद 19वें ओवर में जॉर्जिया वेयहरम ने खतरनाक लग रहीं पूनम खेमनार को बोल्ड कर दिया।

---विज्ञापन---

इस मैच में पहले खेलते हुए आरसीबी की टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर सिर्फ 157 रन ही बना सकी थी। जवाब में यूपी वॉरियर्स ने 20 ओवर में 155 रन बनाकर 7 विकेट खोए और लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। आरसीबी ने यह मुकाबला शानदार रूप से 2 रन से जीता। इस मैच में जीत के लिए आरसीबी के स्पिनर्स को श्रेय देना चाहिए। अंतिम 3-4 ओवर में स्पिनर्स ने रन नहीं बनाने दिए। 19वां ओवर जॉर्जिया वेयरहम ने निकाला तो आखिरी ओवर में सोफी मोलियनुस्क ने शानदार गेंदबाजी की।

---विज्ञापन---

आरसीबी का बैटिंग लाइनअप फेल

आरसीबी के लिए पहली पारी में सभिनेनी मेघना ने 44 गेंद पर 53 रन की पारी खेली थी। वहीं ऋचा घोष ने 37 गेंदों पर 62 रन बनाए थे। कप्तान स्मृति मंधाना सिर्फ 13 रन ही बना पाई थीं। इन तीन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई थीं। यूपी के लिए राजेश्वरी गायकवाड़ ने 4 ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लिए थे। वहीं ताहलिया मैकग्रा, ग्रेस हैरिस, दीप्ति शर्मा और सोफी एक्लेस्टोन को 1-1 विकेट मिला था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- WPL 2024: कौन हैं सजीवन सजना? 18 साल की उम्र तक नहीं मिला असली बैट; MI को दिलाई जीत

यह भी पढ़ें- सानिया मिर्जा से पहले बहन अनम की भी टूटी थी शादी, फिर क्रिकेटर के बेटे को बनाया जीवनसाथी; 300 करोड़ की हैं मालकिन!

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- WPL 2024: कौन हैं शोभना आशा? 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, पलट दी हारी बाजी

First published on: Feb 24, 2024 10:57 PM

End of Article

About the Author

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola