WPL 2024: RCB और MI के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल, इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीमें!

WPl 2024: डब्ल्यूपीएल का सेमीफाइनल मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 15 मार्च को खेला जाएगा। इस मुकाबले में जो टीम जीत हासिल करेगी, वह सीधा फाइनल में प्रवेश करेगी। यहां देखें दोनों टीमें किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है।

WPL 2024 RCB vs MI Semifinal Probable Playing 11 both team

मुंबई इंडियंस बनाम आरसीबी।

विज्ञापन

WPL 2024: महिला प्रीमियर लीग काफी रोमांचक स्तर पर पहुंच चुका है। दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के आखिरी मुकाबले में गुजरात को धूल चटाकर टॉप पर अपनी जगह काबिज कर ली है। दिल्ली ने ना सिर्फ इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया है, बल्कि उन्होंने फाइनल में भी अपनी जगह पक्की कर ली है। अब दिल्ली को सीधा 17 मार्च को सेमीफाइनल की विनर टीम के साथ डब्ल्यूपीएल का फाइनल खेलना है। टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला 15 मार्च की शाम दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। नीचे पढ़ें सेमीफाइनल मुकाबले को लेकर दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

Advertisment

एलिसे ने खिली ऐतिहासिक पारी

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने लीग के 19वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हरा दिया था। इस जीत के साथ ही आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई। आरसीबी की जीत के बाद सेमीफाइनल मुकाबला भी मुंबई और आरसीबी के बीच ही खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में जीत की हीरो रहीं एलिसे पेरी से एक बार फिर फैंस को उम्मीद होगी। एलिसे ने मुंबई के खिलाफ इस नॉक आउट मुकाबले में 4 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट झटकी थीं। इसके अलावा उन्होंने बल्लेबाजी में भी टीम का साथ दिया। एलिसे ने 40 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और एक शानदार छक्का निकला था।

विज्ञापन

आरसीबी कर सकती है एक बदलाव

आरसीबी सेमीफाइनल मैच में एक बदलाव कर सकती है। मुंबई के खिलाफ आखिरी मुकाबले में श्रद्धा पोखरकर को खिलाया गया था, लेकिन उन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया। खिलाड़ी ने एक ओवर में 9 दिए, जबकि एक विकेट भी नहीं ले सकी। इस कारण से अगले मुकाबले से खिलाड़ी को बाहर किया जा सकता है। उनकी जगह सब्भिनेनि मेघना को टीम में शामिल किया जा सकता है। मेघना एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है, जो गेंद के साथ-साथ बल्ले से धूम मचा सकती है।

विज्ञापन

RCB की संभावित प्लेइंग इलेवन

स्मृति मंधाना (कप्तान), सोफी मोलिनेक्स, एलिसे पेरी, सोफी डिवाइन, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जॉर्जिया वेयरहैम, दिशा कसाट, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह, सब्भिनेनि मेघना

https://twitter.com/1no_aalsi_/status/1767608267235270879

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस कर सकती है 1 बदलाव

सेमीफाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम भी 1 बदलाव कर सकती है। आखिरी मुकाबले में मुंबई को मिली हार से करारा झटका लगा है। ऐसे में कप्तान हरमनप्रीत कौर 1 खिलाड़ी का पत्ता काट सकती है। मुंबई की सैका इशाक को अगले मुकाबले से बाहर किया जा सकता है। वह एक गेंदबाज है, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ आखिरी मुकाबले में 2 ओवर में बिना विकेट लिए 24 रन लुटा दिए। इस कारण से सेमीफाइनल में खिलाड़ी को बाहर कर उनकी जगह फातिमा जाफर को टीम में शामिल किया जा सकता है।

विज्ञापन

MI की संभावित प्लेइंग इलेवन

हेले मैथ्यूज, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, पूजा वस्त्राकर, सजीवन सजना, फातिमा जाफर, शबनीम इस्माइल, हुमैरा काजी

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ