IPL 2024: हार्दिक पांड्या का मुरीद हुआ पूर्व दिग्गज, 'MI के नए कप्तान का होगा शानदार कमबैक'

IPL 2024 Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 से क्रिकेट मैदान पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। इस बार हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की कप्तानी करते हुए दिखाई देने वाले हैं। जिसके बाद पूर्व दिग्गज को हार्दिक के शानदार कमबैक की उम्मीद है।

IPL 2024 Hardik Pandya captain mumbai indians

IPL 2024 Hardik Pandya captain mumbai indians Image Credit: Social Media

IPL 2024 Hardik Pandya: आईपीएल 2024 का इंतजार अब खत्म होने वाला है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा। वहीं आईपीएल की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च से करेगी। मुंबई इंडिया का पहला मुकाबला गुजरात टाइटंस के साथ होगा। इस मुंबई इंडियंस पर सभी की नजरें टिकी हैं क्योंकि मुंबई इंडियंस नए कप्तान के साथ आईपीएल 2024 में उतरने वाली है। हार्दिक पांड्या इस बार मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करेंगे। चोट के बाद अब हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में शानदार कमबैक करने के लिए तैयार हैं। नया सीजन शुरू होने से पहले पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने हार्दिक की जमकर तारीफ की है।

विज्ञापन

‘हार्दिक निभाएंगे बड़ी भूमिका’

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि हार्दिक पांड्या इस बार बड़ी भूमिका निभाने वाले हैं। उम्मीद करता हूं कि हार्दिक आईपीएल में अपना ऑलराउंडर वाला प्रदर्शन दिखाएंगे, जिसकी मुंबई को जरुरत होगी। आगे डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह की वापसी पर कहा कि पिछले सीजन हमने बुमराह को काफी मिस किया था क्योंकि चोट के चलते वो बाहर थे। लेकिन इस बार मैं उनकी गेंदबाजी देखने के लिए काफी उत्सुक हूं।

विज्ञापन

बता दें, हार्दिक पांड्या की आईपीएल 2024 ऑक्शन से पहले ही अपनी पुरानी टीम मुंबई इंडियंस में वापसी हो गई थी। आईपीएल में हार्दिक ने अपना डेब्यू मुंबई इंडियंस के लिए ही किया था। अब अपनी पुरानी टीम के साथ आकर हार्दिक भी काफी खुश हैं।

विज्ञापन


इससे पहले दो आईपीएल सीजन हार्दिक पांड्या ने नई टीम गुजरात टाइटंस की कप्तानी की थी। इस दौरान अपनी कप्तानी में हार्दिक ने गुजरात को उनके पहले ही सीजन चैंपियन बनाया था। इसके बाद दूसरे साल गुजरात फाइनल तक पहुंची थी। अब हार्दिक पांड्या अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को पहली बार चैंपियन बनाना चाहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ