IPL 2024: 'रोहित शर्मा को एक और मौका मिलना चाहिए था..' पूर्व क्रिकेटर ने मुंबई इंडियंस पर कसा तंज

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में इस मुंबई इंडियंस की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं बल्कि हार्दिक पांड्या करते हुए दिखाई देंगे। अब रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर ने फ्रेंचाइजी के फैसले पर सवाल उठाया है।

IPL 2024 Rohit Sharma mumbai indians

IPL 2024 Rohit Sharma mumbai indians Image Credit: Social Media

IPL 2024 Rohit Sharma: आईपीएल 2024 से पहले जिस तरह से मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था, उस पर आज तक बहस छिड़ी हुई है। सोशल मीडिया पर फैंस भी इस मुद्दे को लेकर दो भागों में बटें हुए हैं। कई फैंस मुंबई इंडियंस के इस फैसले से खुश है तो वहीं कई फैंस अभी तक मुंबई के इस फैसले से नाराज हैं और रोजाना इसको लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते रहते हैं। वहीं अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर का सपोर्ट रोहित शर्मा को मिला है। पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि मुंबई इंडियंस ने फैसला लेने में जल्दबाजी कर दी।

विज्ञापन

रोहित के सपोर्ट में उतरे युवराज सिंह

रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस के कप्तानी पद से हटाए जाने को लेकर हर कोई अपनी राय दे रहा है। अब इस कड़ी में टीम इंडिया के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह का भी नाम जुड़ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक युवराज सिंह का मानना है कि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस को 5 बार आईपीएल का चैंपियन बनाया है। ऐसे में उनको एक सीजन के लिए और मौका देना चाहिए था। वहीं हार्दिक पांड्या को लेकर युवराज सिंह ने कहा कि अगर हार्दिक को वापस ला रहे थे तो आप हार्दिक को उपकप्तान बना सकते थे।

विज्ञापन

आगे युवराज सिंह ने कहा कि हार्दिक पांड्या काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उन्होंने आईपीएल में दो सीजन गुजरात टाइटंस की कप्तानी की है। लेकिन अब आईपीएल की सबसे बड़ी टीम की कप्तानी करते समय उनको थोड़ी परेशानियों का जरुर सामना करना पड़ सकता है। लेकिन हर किसी की अपनी-अपनी राय है लेकिन एक फ्रेंचाइजी को अपने भविष्य के बारे में सोचना होगा। शायद जिस तरह से हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस के लिए सफल कप्तान साबित हुए उसको देखते हुए मुंबई इंडियंस ने पांड्या को ये बड़ी जिम्मेदारी दी हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ