World Championship of Legends: भारतीय दिग्गज युवराज सिंह समेत यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल और ऑस्ट्रेलिया की सनसनी ब्रेट ली एक बार फिर अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। ये सभी स्टार वर्ल्ड चैंपियंस ऑफ लीजेंड्स में खेलते दिखेंगे। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) के उद्घाटन सत्र का प्रोमो जारी किया गया है। जिसमें युवी, गेल, भज्जी और ब्रेट ली जैसे स्टार फिल्म स्टार अजय देवगन के साथ नजर आ रहे हैं। इसी के साथ इंग्लैंड चैंपियंस ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। जिसमें कई स्टार खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।
केविन पीटरसन और इयान बेल जैसे दिग्गज शामिल
इंग्लैंड की टीम में केविन पीटरसन और इयान बेल जैसे दिग्गज क्रिकेटरों को शामिल किया गया है। इस टीम से बॉलीवुड स्टार जैकलीन फर्नांडीज भी जुड़ी हैं। इस टीम के मालिक प्रवीण शर्मा, उमर अल ओमौर और बॉलीवुड सुपरस्टार जैकलीन फर्नांडीज हैं। इयान बेल और केविन पीटरसन जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ साजिद महमूद और केविन ओ’ब्रायन जैसे खिलाड़ियों को स्क्वाड में शामिल किया गया है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स की शुरुआत 3 जुलाई को यूनाइटेड किंगडम के एजबेस्टन में होने जा रही है। इसका फाइनल 13 जुलाई को खेला जाएगा।
भारत-पाकिस्तान के बीच होगा मुकाबला
डब्ल्यूसीएल में इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बड़े नाम शामिल होंगे। जिनमें क्रिस गेल, ब्रेट ली, केविन पीटरसन, युवराज सिंह, शाहिद अफरीदी और जैक्स कैलिस के नाम शामिल हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत इंग्लैंड और भारत के बीच मुकाबले से होगी। चिर-प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच 6 जुलाई को मुकाबला होगा। जिसमें कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं। बता दें कि डब्ल्यूसीएल को भारत और दुबई स्थित एक बॉलीवुड फिल्म और म्यूजिक प्रोडक्शन कंपनी ने डवलप किया है।
इंग्लैंड चैंपियंस की टीम
केविन पीटरसन, रवि बोपारा, इयान बेल, समित पटेल, ओवैस शाह, फिलिप मस्टर्ड, क्रिस स्कोफील्ड, साजिद महमूद, अजमल शहजाद, उस्मान अफजल, रयान साइडबॉटम, स्टीफन पैरी, स्टुअर्ट मीकर, केविन ओ ब्रायन।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: IND vs PAK मैच पर खतरे की आशंका! न्यूयॉर्क में बढ़ाई गई सुरक्षा
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: वार्मअप मैच भी नहीं खेल सकेंगे रिंकू सिंह, जानें क्या है ICC का नियम
ये भी पढ़ें: रितिका सजदेह के बाद राहुल तेवतिया का पोस्ट वायरल, पाकिस्तान में हिंदुओं के हालातों पर बयां किया दर्द
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की आलोचना करने पर मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व दिग्गज का बड़ा खुलासा
ये भी पढ़ें: IPL 2025 Mega Auction: KKR इन 4 को कर सकती है रिटेन, 3 के लिए राइट टू मैच कार्ड, दिग्गज ने चुनी परफेक्ट टीम
ये भी पढ़ें: ‘रोहित शर्मा को रिटेन नहीं करेगी मुंबई इंडियंस…’, आकाश चोपड़ा ने बताए 4 खिलाड़ियों के नाम
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: कितने बजे होंगे वर्ल्ड कप के मैच, टीम इंडिया कब-कब खेलेगी? जानें पूरी डिटेल
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
5 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
6 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
6 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
7 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
7 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
8 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
9 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines