Women's World Cup 2025: अगर बारिश के रद्द हुआ ENG vs SA सेमीफाइनल मुकाबला, तो किसे मिलेगी फाइनल में एंट्री? जानें पूरा गणित

Women’s World Cup 2025: महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेगी. यह मैच 29 अक्टूबर को गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, अगर इस मैच में बारिश खलल डालती है और मुकाबला रद्द होता है तो फिर फाइनल में कौन सी टीम जाएगी? यहां जानिए पूरी डिटेल्स.

ENG vs SA W, Women's ODI World Cup 2025

ENG vs SA W, Women's ODI World Cup 2025

ENG vs SA W, Women’s ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. लीग स्टेज के रोमांचक मुकाबले खत्म होने के बाद अब सेमीफाइनल की जंग शुरू होने वाली है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 30 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाना है.

विज्ञापन

उससे पहले 29 अक्टूबर को इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें पहले सेमीफाइनल मुकाबले में एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. यह मैच गुवाहाटी के बारसपारा स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री कर लेगी. वहीं, टूर्नामेंट में अब तक कई मैच बारिश में धुल चुके हैं. ऐसे में फैंस के मन में सवाल है कि अगर बारिश के कारण इंग्लैंड-साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबला रद्द हुआ, तो फाइनल में किसे जगह मिलेगी? चलिए जानते हैं क्या है आईसीसी के नियम?

विज्ञापन

बारिश में धुला सेमीफाइनल तो क्या होगा?

भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जा रहे महिला वर्ल्ड कप 2025 में बारिश ने कई मुकाबलों में खलल डाला है. इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 6 मैच बारिश के भेंट चढ़ चुके हैं. ऐसे में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले में बारिश विलेन बनती है, तो यह मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा. आईसीसी के नियम के मुताबिक, नॉकआउट मुकाबलों के लिए रिजर्व डे रखा जाता है.

इस नियम के तहत अगर पहले दिन बारिश के कारण मुकाबला नहीं हो पाया, तो दूसरे दिन मैच पूरा किया जाएगा. हालांकि, पहले दिन मैच पूरा करावने की हर संभव कोशिश की जाएगी. पहले तो ओवरों में कटौती होगी, अगर मैच तब भी पूरा नहीं होता, तो मैच रिजर्व डे पर खेला जाएगा. वहीं, अगर रिजर्व डे पर भी बारिश की वजह से मैच नहीं हुआ तो फिर पॉइंट्स टेबल में ऊपर रहने वाली टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा.

विज्ञापन

किसे मिलेगा फाइनल का टिकट?

अगर बारिश के कारण इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल मुकाबला रिजर्व डे पर भी नहीं पूरा हुआ तो इंग्लैंड को फाइनल में एंट्री मिल जाएगी. इंग्लैंड की टीम लीग स्टेज के अंत में 5 जीत और 11 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी. वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही थी. ऐसे में मुकाबला रद्द होने पर इंग्लैंड की टीम फाइनल में प्रवेश कर जाएगी. ऐसे में प्रोटियाज टीम चाहेगी कि बारिश ना हो और मैच बिना किसी रुकावट के पूरा खेला जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ