---विज्ञापन---

“इन्हें बाहर निकालो”, ऑन एयर भारतीय महिला टीम के कोच को लेकर संजय मांजरेकर ने कहा कुछ ऐसा, भड़क उठे फैंस

Sanjay Manjrekar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर ट्रोलिंग का शिकार हो रहे हैं। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 में लाइव कमेंट्री के दौरान उन्होंने कहा था कि वो उत्तर भारत के खिलाड़ियों को लेकर ज्यादा नहीं जानते हैं।

---विज्ञापन---

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्या अजिंक्य रहाणे को मिलेगा मौका?

View Results

Sanjay Manjrekar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर एक बार फिर से विवादों में घिर गए हैं। विमेंस टी20 वर्ल्ड कप में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच में लाइव कमेंट्री के दौरान अपनी टिप्पणी की वजह से वो मुश्किलों में घिर गए हैं। मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए संजय मांजरेकर ने कहा था कि उन्हें उत्तर भारत के खिलाड़ियों को लेकर कोई जानकारी नहीं है।

दरअसल, कमेंट्री के दौरान संजय मांजरेकर टीम इंडिया की विमेंस टीम के सपोर्टिंग स्टाफ को लेकर बात कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ कमेंटेटर ने पंजाब के पूर्व खिलाड़ी और टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली को लेकर बात की। इस पर संजय मांजरेकर ने कहा कि वो उन्हें पहचान नहीं पाए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: क्रिकेट के मैदान पर जब खेला गया खूनी खेल, भारतीय बल्लेबाजों की जान के भूखे थे गेंदबाज; तीन खिलाड़ी पहुंचे अस्पताल

ऑन एयर कही ये बात

संजय मांजरेकर ने ऑन एयर ने कहा था, “मुझे माफ करें, मैं उन्हें पहचान नहीं पाया हूं। नॉर्थ के खिलाड़ियों की तरफ मैं ज्यादा ध्यान नहीं दे पाता हूं।” उनका ये कमेंट सोशल मीडिया पर यूजर्स को पसंद नहीं आया। उन्होंने सोशल मीडिया पर संजय मांजरेकर की आलोचना की। फैंस उन्हें बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

भारत को करना पड़ा था हार का सामना

विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2024 भारत का पहला मैच न्यूजीलैंड से हुआ था। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया को 58 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ़ 20 ओवर में 4 विकेट पर 160 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: Women’s T20 World cup 2024: क्या खत्म हो जाएगा भारतीय टीम का सेमीफाइनल का सफर? हार के बाद बढ़ी भारत की मुश्किलें

---विज्ञापन---
न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन सोफी डिवाइन ने बनाए थे। उन्होंने 36 गेंदों पर नाबाद 57 रनों की पारी खेली थी। भारत के लिए रेणुका ठाकुर सिंह ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए थे। जवाब में टीम इंडिया की पूरी टीम 102 रनों पर ही सिमट गई थी। टीम इंडिया का अब अगला मैच पाकिस्तान से होना है। इस मैच में टीम इंडिया की कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

First published on: Oct 05, 2024 08:46 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola