Vinesh Phogat disqualified from Paris Olympics: इस खबर पर यकीन करना मुश्किल है, लेकिन एक ही दिन में तीन-तीन पहलवानों को पटखनी देकर इतिहास रचने वाली विनेश फोगाट का ओलंपिक गोल्ड जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है। पूरा देश भारत की बेटी के फाइनल जीतने की प्रार्थना में लगा हुआ था, उसी बीच ये दिल तोड़ने वाली खबर आई। पेरिस ओलंपिक के 50 किलो भारवर्ग फ्रीस्टाइल इवेंट में विनेश फोगाट अयोग्य करार दे दी गई है।
सिस्टम से लड़कर पेरिस में तिरंगा लहराने वाली विनेश की चुनौतियां खत्म नहीं हुई और अचानक से एक ऐसी गाज गिरी, जिसके बारे में किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मीडिया खबरों के मुताबिक विनेश 50 किलो भार वर्ग के लिए अयोग्य हैं क्योंकि उनका करीब 2 किलो वजन ज्यादा है। इस वजह से वह 50 किलो भारवर्ग में हिस्सा नहीं ले सकतीं। हालांकि विनेश के कोच का दावा है कि उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा आया है।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट का वजन कैसे बढ़ा? कोच और सपोर्ट स्टाफ कहां था? क्यों नहीं रखा वेट का ध्यान
एक दिन पहले ही रचा था इतिहास
कुछ ही घंटों के अंतराल में विनेश फोगाट को जरूरत से ज्यादा प्रेशर वाले 3-3 मैच खेलने पड़े और उन्होंने तीनों में ही जीत दर्ज कर ली। पहले ही मैच में उन्होंने जापान की रेसलर को हराया, जो पिछले 82 मैचों से जीतती आ रही थीं। चार बार की वर्ल्ड चैंपियन थीं, ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट थीं। फिर क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में भी आसानी से जीत हासिल करते हुए उन्होंने नया इतिहास रचा और भारत के लिए पदक पक्का किया। विनेश ने वो सब किया, जो उन्हें चैंपियन बनाने के लिए जरूरी था।
ये भी पढ़ें: विनेश फोगाट ने बिना सोए रातभर बहाया पसीना, बेहोश हुईं…हुआ ऐसा हाल, तस्वीरें तोड़ देंगी दिल
रात भर किया संघर्ष
इतने ज्यादा प्रेशर वाले मैच खेलने के बाद अगले दिन फाइनल के लिए उतरना था। लेकिन आराम करने के बजाय विनेश फोगाट एक अलग अग्निपरीक्षा में सफल होने के लिए जुट गईं। 50 किलोग्राम भारवर्ग के मानकों को पूरा करने के लिए उन्होंने रातभर कड़ी मेहनत की। वह पूरी रात सोई नहीं और कुछ-कुछ करती रहीं ताकि वजन मानकों के अनुरूप हो जाए। वह पूरी रात जॉगिंग करती रहीं, रस्सी कूदती रहीं। यहां तक कि साइक्लिंग भी करती रहीं। मगर सुबह पूरे देश के लिए दिल तोड़ने वाली खबर सामने आ गई।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
2 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines