PAK vs SL: बिना एक रुपये खर्च किए भारत में कहां देखें पाकिस्तान-श्रीलंका फाइनल मुकाबला? यहां जानें पूरी डिटेल्स

Pakistan vs Sri lanka: पाकिस्तान, श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. फाइनल में श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा. फैंस इस मुकाबले का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं. भारत में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाली लाइव स्ट्रीमिंग पर आइए एक नजर डालते हैं.

cricket News - 2025-11-29T145339.877

PAK vs SL: पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. ट्राई सीरीज में पाक और श्रीलंका के अलावा जिम्बाब्वे ने भी हिस्सा लिया था. लेकिन जिम्बाब्वे फाइनल में जगह नहीं बना सकी. फाइनल मुकाबला 29 नवंबर को खेला जाना है. आइए जानते हैं फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप भारत में बिना एक भी रुपये खर्च किए बिना कहां देख सकते हैं?

विज्ञापन

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच कहां देखें मुकाबला?

ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होगा. जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा. भारत में इस मैच का लाइव प्रसारण नहीं हो रहा है. लेकिन मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग आप फ्री में देख सकते हैं. मुकाबले की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग यू ट्यूब पर Sports TV चैनल पर होगी.

विज्ञापन

हेड टू हेड आंकड़े

पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पिछले 10 मैच की बात करें तो श्रीलंका का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है. पाकिस्तान ने 4 मैच जीते हैं, जबकि श्रीलंका ने 6 मुकाबले जीते हैं. ऐसे में फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होने वाला है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), उस्मान खान (विकेटकीपर), फखर ज़मान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद.

विज्ञापन

श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिशारा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, जनिथ लियानागे, दसुन शनाका (कप्तान), पवन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, ईशान मलिंगा

दोनों टीमों का स्क्वाड

श्रीलंका स्क्वॉड: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (w), कुसल परेरा, भानुका राजपक्षे, दसुन शनाका (c), कामिंडू मेंडिस, वानिंदू हसरंगा, दुष्मंथा चमीरा, महेश थीकशाना, ईशान मलिंगा, नुवान तुषारा, जनिथ लियानागे, कामिल मिशारा, विजयकांथ व्यासकांथ, पवन रथनायके, दुशान हेमंथा.

विज्ञापन

पाकिस्तान स्क्वॉड: साहिबजादा फरहान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (c), फखर जमन, उस्मान खान (w), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सलमान मिर्जा, अबरार अहमद, नसीम शाह, मोहम्मद वसीम जूनियर, उस्मान तारिक, अब्दुल समद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ