हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Brock Lesnar को WWE से कब किया गया बैन? दिग्गज को लेकर हैरान करने वाली खबर, हुआ बड़ा खुलासा

ब्रॉक लैसनर SummerSlam 2023 में आखिरी बार WWE में नजर आए थे। उन्हें टीवी से दूर हुए लगभग दो साल हो चुके हैं। ब्रॉक अभी बैन हैं और पता चला है कि कब उनपर प्रतिबंध लगा था।

विज्ञापन
ब्रॉक लैसनर कब हुए थे बैन? (Image via WWE.com)

Brock Lesnar Banned: ब्रॉक लैसनर काफी समय से WWE में नजर नहीं आए हैं। SummerSlam 2023 के बाद से ही वो एक्शनब से दूर हैं और फैंस उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं। कुछ समय पहले डेनियल कॉर्मियर ने बताया था कि ब्रॉक को TKO ने बैन कर रखा है। इसी वजह से बीस्ट की वापसी मुश्किल है। लग रहा था कि हाल ही में ब्रॉक को बैन किया गया है लेकिन ऐसा नहीं है। रिपोर्ट में बड़ा खुलासा देखने को मिला है।

ब्रॉक लैसनर को WWE से कब किया गया था बैन?

डेनियल कॉर्मियर के ब्रॉक लैसनर को लेकर बयान के बाद डेव मैल्टज़र ने अपनी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया। इसी बीच उन्होंने बताया कि ब्रॉक को WWE में कदम रखने की अनुमति नहीं है। उन्हें Royal Rumble 2024 के समय से ही बैन लिस्ट में डाला हुआ है। डेव ने खुलासा करते हुए कहा, ‘उन्हें (ब्रॉक लैसनर) अनुमति नहीं है और वकील उन्हें ऐसा करने भी नहीं देंगे। मुझे नहीं पता कि कुछ और बात है। लोग इसके बारे में बात कर रहे हैं। हालांकि, जेनल ग्रांट केस होने के बाद से चीजें वैसी ही हैं। जहां तक मुझे पता है, चीजें वकीलों के हाथ में है।’

डेव ने आगे कहा, ‘अगर उन्हें (वकील) दिक्कत नहीं है, तो WWE उन्हें कल वापस ला सकता है। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि उन्हें टीवी पर नहीं होना चाहिए। लगभग डेढ़ साल से वो बाहर हैं। जब उन्हें Royal Rumble से पिछले साल बाहर किया गया था, तब से ही वो बैन लिस्ट का हिस्सा हैं।’

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर की वापसी के हाल में मिले थे संकेत

ब्रॉक लैसनर को बैन किए जाने के बाद उनसे जुड़े आयटम्स को WWE शॉप से हटा दिया गया था। हालांकि, कुछ समय पहले WWE ने दोबारा ब्रॉक का फ्लैनल शर्ट बेचना शुरू कर दिया है। इससे संकेत मिले थे कि शायद WWE ने लैसनर को वापस लाने के लिए कमर कस ली है। हालांकि, डेनियल कॉर्मियर के हालिया बयान ने चीजें खराब कर दी हैं। अब शायद द बीस्ट की वापसी में ज्यादा समय लगेगा।


ये भी पढ़ें:- WWE दिग्गज ने दी बुरी खबर, रिंग में दोबारा नहीं दिखेगा जलवा, Goldberg की तरह नहीं लड़ेंगे आखिरी मैच!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola