इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ कब होगा भारतीय टीम का ऐलान? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

भारतीय टीम अफगानिस्तान के बाद टेस्ट और वनडे सीरीज खेलने के बाद आयरलैंड और इंग्लैंड से टी-20 सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा? बीसीसीआई ने तारीख की घोषणा कर दी है.

Cricket News (76)

Team India: भारतीय टीम आयरलैंड और इंग्लैंड टीम के खिलाफ टी-20 मैचों की सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम को आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी है, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कब होगा. इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. बीसीसीआई ने भारतीय टीम की सिलेक्शन की तारीख बता दी है. इसके अलावा अन्य टीमों का भी ऐलान होगा.

विज्ञापन

कब होगा भारतीय टीम का ऐलान?

5 जून को बीसीसीआई ने बड़ा अपडेट साझा किया है. बोर्ड ने बताया है कि आयरलैंड के खिलाफ होने वाली 2 मैचों की टी-20 सीरीज और इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान 6 जून को होगा. इसके अलावा जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भी टीम इंडिया का ऐलान इसी दिन होगा. साथ ही इंडिया A भी श्रीलंका की धरती पर 2 मैचों की मल्टी डे टेस्ट मैच सीरीज खेलेगी. इन 4 टीमों का ऐलान 6 जून को बीसीसीआई प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए करेगी.

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 2 जून से होगा. आखिरी मुकाबला 28 जून को खेला जाना है. इसके अलावा इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होना है, जबकि आखिरी मुकाबला 11 जुलाई को होने वाला है. इसके अलावा एशियन गेम्स 2026 17 सितंबर से होने वाला है.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर को मिल सकती है कप्तानी

भारतीय टी-20 टीम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. सूर्यकुमार यादव को कप्तानी से हटाया जा सकता है. उनकी जगह पर श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों कों मैनेजमेंट मौका देने दे सकती है. लेकिन सूर्या का कप्तानी से पत्ता कटने के अलावा टीम से भी रास्ता साफ हो सकता है. उनकी हालिया फॉर्म बेहद ही खराब रही है. ऐसे में मैनेजमेंट बड़ा फैसला ले सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ