Virender Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। हाल में ही वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के साथ अपने एक किस्से को शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उनकी बल्लेबाजी की वजह से सचिन तेंदुलकर भी परेशान हो गए थे। ये वक्या उनके साथ मुल्तान में हुआ था, जब उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 300 रन बनाए थे।
सहवाग ने बताया किस्सा
सहवाग ने बताया, “‘राहुल द्रविड़ के आउट होने के बाद जब वह (तेंदुलकर) बल्लेबाजी करने आए, तो मैं 120 रन पर था और उनके आने के तुरंत बाद मैंने सकलैन मुश्ताक को छक्का लगाया, गेंद लॉन्ग-ऑन फील्डर के ऊपर से निकल गई। उन्होंने कैच लेने की कोशिश की लेकिन वह कैच नहीं ले सके। मास्टर अपना बल्ला लेकर आए और बोले, ‘अब अगर तूने छक्का मारा ना तो मैं तेरे बल्ला खींचकर मारूंगा।’
सहवाग आगे कहते हैं, “जब मैं 295 रन पर पहुंच गया, तो मैंने कहा कि अगर सकलैन मुश्ताक गेंदबाजी करने आते हैं, तो मैं पहली गेंद पर बाहर निकलूंगा और छक्का मारूंगा। इस दौरान उन्होंने (तेंदुलकर) मुझसे कहा कि क्या तुम पागल हो? तुम 300 रन बनाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बनोगे। मैंने जवाब दिया कि किसी भी भारतीय ने कभी भी 295 रन नहीं बनाए हैं, मैं पहला भारतीय बन गया हूं। इसके बाद सकलैन मुश्ताक गेंदबाजी करने आए और मैंने क्रीज से बाहर निकलकर छक्का मारा और अपने 300 रन पूरे किए। इस दौरान सचिन तेंदुलकर मेरे से ज्यादा खुश थे।”
मुल्तान में खेली थी यादगार पारी
इस मैच में सहवाग ने इतिहास रच दिया था। उन्होंने 364 गेंदों में 38 चौके और 6 छक्कों की मदद से अपने टेस्ट करियर का पहला तिहरा शतक बनाया था। वो पहले भारतीय हैं, जिन्होंने भारत के लिए तिहरा शतक बनाया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 375 गेंदों में 39 चौके और 6 छक्कों की मदद से 309 रन की रिकॉर्ड तोड़ पारी खेली थी।
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
10 mins agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
1 hr agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
3 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines