IND vs ZIM: ईशान किशन ने जिम्बाब्वे के खिलाफ जड़ी तूफानी फिफ्टी, रोहित-विराट के क्लब में हुए शामिल

भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मैच हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. इस मैच में ईशान किशन ने अपनी बल्लेबाजी से विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. उन्होंने धांसू अर्धशतकीय पारी खेली.

Image Credit: X
1 / 6
Image Credit: X

जिम्बाब्वे के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे मैच में ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन किया और तूफानी अर्धशतक जमाया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूट ली. ईशान ने अपनी बल्लेबाजी से समा बांध दिया और जिम्बाब्वे के लगभग हर गेंदबाज के सामने खुलकर बल्लेबाजी की. उन्होंने अपनी धांसू फिफ्टी से रोहित शर्मा और विराट कोहली के खास लिस्ट में जगह बनाई है.  

विज्ञापन

ईशान किशन ने मचाया धमाल

ईशान किशन ने मचाया धमाल2 / 6

ईशान किशन इस मैच में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे. वह ऐसे समय पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे, जब अभिषेक शर्मा सस्ते में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए थे. उन्होंने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूट ली. भारत के लिए ईशान किशन टी-20 इतिहास में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी बन गए. उन्होंने 13 बार ऐसा कारनामा किया. Photo Source: X

विज्ञापन

रोहित-विराट के क्लब में हुए शामिल

रोहित-विराट के क्लब में हुए शामिल3 / 6

इस लिस्ट में विराट कोहली 39 रोहित शर्मा 37 सूर्यकुमर यादव 29 और केएल राहुल 24 + स्कोर बनाकर विराजमान हैं. ईशान ने 44 गेंदों में 81 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 2 छक्के अपने नाम किए. उन्होंने 184.09 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. उन्होंने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा और विरोधी गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे. Photo Source: X

तिलक वर्मा ने भी मचाया धमाल

तिलक वर्मा ने भी मचाया धमाल4 / 6

ईशान के अलावा तिलक वर्मा ने भी शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने नंबर 4 पर बल्लेबाजी करते हुए 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 5 चौके और 3 छक्के भी लगाए. उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 20 गेंदों में 25 रनों की पारी खेली थी. Photo Source: X

विज्ञापन

फ्लॉप रहे ये बल्लेबाज

फ्लॉप रहे ये बल्लेबाज5 / 6

भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा खासा प्रभावित नहीं कर सके. वैभव ने 9 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा के बल्ले से 8 गेंदों में 8 रन निकले. इसके अलावा रिंकू सिंह ने 8 गेंदों में 12 रन बनाए, जबकि अंत में शिवम दुबे ने 3 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए. Photo Source: X

भारतीय टीम ने बनाया विशाल स्कोर

भारतीय टीम ने बनाया विशाल स्कोर6 / 6

भारत ने 20 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे महंगे कप्तान सिकंदर रजा साबित हुए. उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्च किए और उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला. Photo Source: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन