वर्ल्ड कप टीम में नाम सुनते ही बेहोश हुआ खिलाड़ी, घर में जश्न के बीच हुआ बड़ा हादसा! वीडियो वायरल

फीफा वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 12 जून से होने जा रही है. मेक्सिको और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा. टूर्नामेंट से पहले ब्राजील के एक खिलाड़ी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ये खिलाड़ी बेहोश पड़ा हुआ है. क्या है मामला आइए जानते हैं.

Cricket News - 2026-05-22T183538.945

FIFA World Cup 2026: फीफा वर्ल्ड कप के लिए सभी देशों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. इस टूर्नामेंट के लिए किसी भी टीम की जगह बनाना बड़ी बात होती है. हर फुटबॉल खिलाड़ी का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए फीफा वर्ल्ड कप खेले. आगामी फीफा वर्ल्ड कप के लिए कई देशों ने अपने दल का ऐलान भी कर दिया है. कुछ दिन पहले ब्राजील टीम का ऐलान हुआ. ब्राजील के अनुभवी गोलकीपर वेवर्टन परेरा डा सिल्वा को जब पता चला कि उनका सिलेक्शन ब्राजील की टीम में फीफा वर्ल्ड कप के लिए हुआ है. तो वह बेहेश हो गए, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

वायरल हुआ वीडियो

सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि वेवर्टन अपने पूरे परिवार के साथ टीवी के सामने बैठकर वर्ल्ड कप के लिए ब्राजील टीम के ऐलान का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे थे. जैसे ही उन्होंने अपना नाम ब्राजील की टीम में सुना तो उनका परिवार खुशी से उछल पड़ा. इसके बाद चारों तरफ जश्न का माहौल था. लेकिन इस दौरान वेवर्टन खुद को संभाल नहीं पाए और सोफे से सीधे फर्श पर गिरकर बेहोश हो गए.

विज्ञापन

परिवार वालों का नहीं गया ध्यान

इस दौरान परिवार के सदस्य जश्न में डूबे हुए थे. पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार करीब एक मिनट तक गोल गोल घूमते रहे. लेकिन किसी का भी ध्यान वेवर्टन पर नहीं गया. काफी देर बाद जब किसी की नजर जमीन पर पड़े वेवर्टन पर गई तो जश्न का माहौल गम में बदल गया और सभी उन्हें उठाने के लिए दौड़ पड़े. ये वीडियो पूरी दुनिया में वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के लिए पूरी ब्राजील टीम

गोलकीपर: एलिसन, एडरसन, वेवर्टन।

डिफेंडर्स: एलेक्स सैंड्रो, डैनिलो, लियो परेरा, ब्रेमर, इबानेज, वेस्ले, मार्किन्होस, गेब्रियल मैगलहेस, डगलस सैंटोस.

विज्ञापन

मिडफील्डर्स: ब्रूनो गुइमारेस, कैसिमिरो, डैनिलो सैंटोस, फैबिन्हो, लुकास पाक्वेटा.

फॉरवर्ड्स: एंड्रिक, गेब्रियल मार्टिनेली, इगोर थियागो, मैथ्यूस कुन्हा, राफिन्या, विनीसियस जूनियर, लुइज हेनरिक, नेमार, रयान.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ