---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह

Rohit Sharma Replacement in Team India: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा अगर साल 2027 में होने वाले विश्व कप का हिस्सा नहीं बन पाते हैं तो उनकी जगह लेने के लिए 3 खिलाड़ी रेस में बने हुए हैं. इनमें से एक खिलाड़ी को वनडे में टीम इंडिया के लिए दोहरा शतक भी जड़ चुका है.

---विज्ञापन---

Rohit Sharma Replacement in Team India: आईपीएल 2026 खत्म होने को है और बीसीसीआई टीम इंडिया के लिए तैयारियां शुरू कर चुकी है. वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया का अगला टारगेट साल 2027 में होने वाला वनडे विश्व कप है. विश्व कप को लेकर सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या दिग्गज रोहित शर्मा टूर्नामेंट में अपनी जगह बना पाएंगे. आईपीएल के बीच में उनकी फिटनेस पर सवालिया निशान बना हुआ है. चोट के बाद उन्होंने बल्ले से तो वापसी कर ली है लेकिन वो अभी तक फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं. बोर्ड ने उनको अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम में शामिल किया है लेकिन वो फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद ही खेल पाएंगे. ऐसे में अगर वो टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते हैं तो उनकी जगह कौन कौन से खिलाड़ी ले सकते हैं. 

ये खिलाड़ी बन सकते हैं रोहित शर्मा की जगह ओपनर

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल टीम इंडिया के लिए रेड बॉल फॉर्मेट में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. हालांकि वनडे और टी20 में उनकी टीम में जगह नहीं बन पा रही है. वनडे विश्व कप के लिए रोहित अगर टीम इंडिया में जगह नहीं बना पाते तो यशस्वी जायसवाल उनको रिप्लेस करने के लिए एक अच्छा विकल्प साबित होंगे. जायसवाल ने टीम इंडिया के लिए खेले 4 वनडे मैचों में 57 की औसत से 171 रन बनाए हैं. वो मौजूदा वनडे टीम बैकअप ओपनर के तौर पर शामिल हैं. 

---विज्ञापन---

ईशान किशन

27 साल के तूफानी बल्लेबाज ईशान किशन के शानदार प्रदर्शन के दम पर वनडे टीम इंडिया में वापसी कर ली है. अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में उनको मौका मिला है. साल 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में अगर रोहित शर्मा नहीं खेल पाते हैं तो ईशान किशन टीम के लिए ओपनिंग के विकल्प साबित हो सकते हैं. उन्होंने अब तक टीम के लिए खेले 27 वनडे मैचों की 24 पारियों में 42 से ज्यादा की औसत से 933 न बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक बार दोहरा शतक भी जड़ा है. 

संजू सैमसन

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन भी रोहित शर्मा की जगह वनडे विश्व कप में टीम इंडिया का हिस्सा बन सकते हैं. संजू ने टीम इंडिया के लिए टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन किया था और खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने टीम के लिए अब तक खेले 16 वनडे मैचों में 56.66 की औसत से 510 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक तो वहीं 3 अर्धशतक भी आ चुके हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- IPL 2026 Playoff Scenario: 4 टीमें, 4 मैच और जगह केवल एक… प्लेऑफ की जंग हुई रोमांचक, जानें समीकरण

First published on: May 22, 2026 04:06 PM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola