IPL 2026 के बीच दिग्गज ने किया संन्यास का ऐलान, एमएस धोनी की कप्तानी में उड़ाए थे विरोधियों के छक्के!

Vijay Shankar Announced Retirement: IPL 2026 के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर विजय शंकर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर फैंस को जानकारी दी.

CSK Team (5)
1 / 6

Vijay Shankar Announced Retirement: IPL 2026 के बीच पूर्व भारतीय ऑलराउंडर विजय शंकर ने संन्यास का ऐलान कर दिया है. विजय टीम इंडिया के लिए वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और IPL में भी अलग-अलग टीमों का हिस्सा रहे हैं. अब उन्होंने हमेशा के लिए प्रोफेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट डालते हुए अपने संन्यास का ऐलान किया. उन्होंने अपनी सभी IPL टीमों और BCCI को हर एक मौके के लिए धन्यवाद कहा.

विज्ञापन

विजय शंकर ने किया संन्यास का ऐलान

विजय शंकर ने किया संन्यास का ऐलान2 / 6

विजय शंकर ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालते हुए ऐलान किया कि वो घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास ले रहे हैं. अब वो घरेलू लीग में भी खेलते नजर नहीं आएंगे. विजय के 14 साल के प्रोफेशनल क्रिकेट करियर का अंत हो गया है.

विज्ञापन

विजय शंकर ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?

विजय शंकर ने रिटायरमेंट पर क्या कहा?3 / 6

विजय शंकर ने अपनी स्टेटमेंट में लिखा, 'क्रिकेट मेरा जीवन है. मैंने 10 साल की उम्र से खेलना शुरू किया और 25 साल बाद मैं हर स्तर पर खेलने के अवसर के लिए शुक्रगुजार हूं. अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सबसे खास पल था. मैंने घरेलू क्रिकेट और IPL से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है, ताकि मैं नए मौकों का फायदा उठा पाऊं. आप सभी को धन्यवाद.'

IPL 2026 का हिस्सा नहीं हैं विजय शंकर

IPL 2026 का हिस्सा नहीं हैं विजय शंकर4 / 6

विजय शंकर को IPL 2025 के बाद CSK ने रिलीज कर दिया था. उन्होंने IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में नाम डाला था लेकिन उन्हें किसी ने नहीं खरीदा. विजय IPL का भले ही हिस्सा नहीं हैं लेकिन अपने रिटायरमेंट की खबरों से वो सुर्खियों में आ गए हैं.

विज्ञापन

IPL में कैसा रहा है प्रदर्शन?

IPL में कैसा रहा है प्रदर्शन?5 / 6

विजय शंकर ने 2014 में अपना IPL डेब्यू किया था. वो CSK, DC, SRH और GT के लिए खेल चुके हैं. उन्होंने 78 मैचों में हिस्सा लिया और 1233 रन बनाए. अपने IPL करियर में वो 7 अर्धशतक लगाने में सफल रहे. उन्हें IPL और घरेलू क्रिकेट के दिग्गजों में गिना जा सकता है.

भारत के लिए खेले 21 मैच

भारत के लिए खेले 21 मैच6 / 6

विजय शंकर 2019 के वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का हिस्सा थे. उन्होंने भारत के लिए कुल 21 मैच खेले हैं. 12 वनडे मैचों में विजय ने 223 रन बनाए और 4 विकेट झटके, वहीं 9 टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में उन्होंने 101 रन बनाए और वो 5 विकेट लेने में सफल हुए. उन्होंने एमएस धोनी की कप्तानी में खूब चौके-छक्कों की बारिश की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन