WI vs NEP: वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से रौंदा, जेसन होल्डर बने जीत के असली हीरो

West Indies vs Nepal T20 World Cup 2026: वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया. वेस्टइंडीज ने नेपाल को 9 विकेट से हराकर मैच जीत लिया. इसी के साथ वेस्टइंडीज टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई.

Cricket News - 2026-02-15T163026.600

West Indies vs Nepal T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज और नेपाल के बीच मुकाबला 15 फरवरी को खेला गया था. इस मैच में वेस्टइंडीज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए नेपाल को 9 विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज सुपर 8 में क्वालीफाई करने वाली पहली टीम भी बन गई. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत में अहम किरदार प्ले किया.

विज्ञापन

133 रनों पर सिमटी थी नेपाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए नेपाल ने 20 ओवर में 133/8 रन बनाए थे. वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के आगे नेपाल को अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज कुशल भुरटेल ने 3 गेंद पर 1 रन बनाए, जबकि आसिफ शेख ने 10 गेंदों में 11 रनों का योगदान दिया. इसके अलावा रोहित पौडेल ने 7 गेंदों में 5 रन बनाए थे. हालांकि चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे दीपेंद्र सिंह ऐरी ने 47 गेंदों नें 58 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा 3 छक्के शामिल थे. वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने 4 ओवर में 27 रन खर्च कर 4 विकेट लिए, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब मिला.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज ने हासिल किया लक्ष्य

134 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने कमाल कर दिया. सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग ने 17 गेंदों में 22 रनों की पारी खेली, जबकि शाई होप ने 44 गेंदों में 61 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके के अलावा 3 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने भी 32 गेंदों में 46 रनों की पारी खेली. वेस्टइंडीज ने 15.2 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाकर मुकाबला 9 विकेट से जीत लिया. ग्रुप C में वेस्टइंडीज 6 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि नेपाल 0 अंक के साथ आखिरी नंबर पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ