मशहूर वेटलिफ्टर ऑलेक्जेंडर पिएलेशेंको का निधन, खेल जगत में पसरा मातम

Weightlifter Oleksandr Pielieshenko Dies Russia Ukraine War: यूक्रेन के वेटलिफ्टर ऑलेक्जेंडर पिएलेशेंको की मौत की खबर सामने आई है। रूस के खिलाफ युद्ध में उनकी जान गई।

Oleksandr Pielieshenko

Oleksandr Pielieshenko

Weightlifter Oleksandr Pielieshenko Dies Russia Ukraine War: खेल जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। रूस- यूक्रेन युद्ध में एक ओलंपियन का निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, 2016 में रियो ओलंपिक्स में 85 किग्रा लाइट-हैवीवेट वर्ग में चौथे स्थान पर रहने वाले यूक्रेन के वेटलिफ्टर ऑलेक्जेंडर पिएलेशेंको की रविवार को मौत हो गई।

विज्ञापन

यूक्रेन की राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने इस खबर की पुष्टि की है। समिति ने कहा है कि पिएलीशेंको की युद्ध अभियान के दौरान मृत्यु हो गई। ऑलेक्जेंडर पिएलेशेंको सशस्त्र बलों की रैंक में शामिल थे। उनकी उम्र महज 30 साल थी। यूक्रेन वेटलिफ्टिंग फेडरेशन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विज्ञापन

दो बार के यूरोपीय चैंपियन

ऑलेक्जेंडर पिएलेशेंको दो बार के यूरोपीय चैंपियन थे। पिलिएशेंको ने 2016 और 2017 में यूरोपीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। वह 2018 में ड्रग्स टेस्ट में फेल हो गए थे। इसके चलते उन पर बैन लगा दिया गया। इस वजह से वह बाद के टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं ले पाए।

विज्ञापन

पिलिएशेंको की एक तस्वीर के साथ एक बयान जारी किया गया है। इसमें कहा गया कि यूक्रेन के खेल के सम्मानित मास्टर, दो बार के यूरोपीय चैंपियन ऑलेक्जेंडर पिलिएशेंको के दिल ने धड़कना बंद कर दिया है।” “हम परिवार और ऑलेक्जेंडर को जानने वाले सभी लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं!” यूक्रेनी ओलंपियन व्लादिस्लाव हेरास्केविच का कहना है कि पेशेवर खेलों से जुड़े करीब 450 यूक्रेनियन अब तक इस युद्ध में मारे गए हैं।

विज्ञापन

उठ सकते हैं सवाल  

पिलिएशेंको की मौत के बाद पेरिस ओलंपिक में तटस्थ एथलीटों के रूप में प्रतिस्पर्धा करने की अनुमति देने के फैसले पर और सवाल उठने की संभावना जताई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति को उम्मीद है कि रूस के 36 एथलीट इसमें हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि जिन रूस के एथलीट्स ने सार्वजनिक रूप से यूक्रेन में युद्ध का समर्थन किया है या जिनका सेना से संबंध है, उन्हें इसमें हिस्सा लेने से बैन कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

ये खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल

उम्मीद है कि रूस की टीम में पूर्व यूएस ओपन चैंपियन डेनियल मेदवेदेव सहित शीर्ष टेनिस खिलाड़ी शामिल हो सकते हैं। लगभग 10-12 जूडो प्रतियोगियों के साथ ही कई पहलवानों के भी इसमें शामिल होने की संभावना है। रूस ने 2021 में 335 एथलीटों को टोक्यो ओलंपिक्स में भेजा था। जिन्होंने कुल 71 पदकों में से 20 गोल्ड जीते।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ