Paris Olympics 2024: निलंबित होने के बाद बजरंग पूनिया का रिएक्शन आया सामने, NADA पर उठाया सवाल

Paris Olympics 2024 Bajrang Punia Reaction: बजरंग पूनिया के कुश्ती से निलंबन की खबरों के बीच अब पहलवान का पहला रिएक्शन सामने आया है। वीडियो जारी करके पहलवान ने नाडा पर सवाल उठाए हैं।

Paris Olympics 2024 Bajrang Punia Reaction video NADA

Paris Olympics 2024 Bajrang Punia Reaction video NADA

Paris Olympics 2024 Bajrang Punia Reaction: भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया को राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (NADA) ने डोपिंट टेस्ट के लिए यूरीन का सैंपल नहीं देने को लेकर किसी कुश्ती आयोजन में भाग लेने से निलंबित कर दिया था। नेशनल ट्रायल के दौरान बजरंग पूनिया को अपना यूरीन सैंपल देना था लेकिन उस वक्त पहलवान ने सैंपल देने से इंकार कर दिया था।

विज्ञापन

जिसके बाद नाडा ने बजरंग के खिलाफ ये कदम उठाया था। वहीं अब निलंबन खबर सामने आने के बाद बजरंग पूनिया रिएक्शन आया है। बजरंग पूनिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करके नाडा से सवाल जवाब किए हैं।

विज्ञापन

वीडियो में क्या बोले बजरंग पूनिया

पेरिस ओलंपिक 2024 से पहले बजरंग पूनिया के कुश्ती से निलंबन की खबरे सामने आने के बाद अब पहलवान का इस पर पहला रिएक्शन सामने आया है। एक्स पर वीडियो शेयर करके बजरंग पूनिया ने कहा कि मैनें कभी भी नाडा को डोपिंग टेस्ट के लिए सैंपल देने से मना नहीं किया है। मेरा सैंपल लेने के लिए पहले नाडा की तरफ से एक्सपायरी किट लाई गई थी। जिसपर मैनें उनसे जवाब मांगा था कि इस मामले पर उन्होंने क्या कारवाई की और उसका जवाब मुझे दें। इसके बाद मैं अपना डोप टेस्ट देने के लिए तैयार हूं। जो मेरे खिलाफ नाडा की तरफ से पत्र जारी किया गया है उसका जवाब समय रहते मेरे वकील दे देंगे।

विज्ञापन

नाडा ने बजरंग पूनिया द्वारा डोपिंग टेस्ट के लिए सैंपल नहीं देने को लेकर वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी ने नाडा से बजरंग के खिलाफ एक पत्र लिखकर जवाब मांगने की बात कहीं। फिर नाडा ने 23 अप्रैल को बजरंग पूनिया को एक पत्र लिखकर जवाब मांगा। अब बजरंग पूनिया को 7 मई तक इसका जवाब देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ