टेस्‍ट-वनडे कब तक खेलेंगे कोहली, रोह‍ित और जडेजा? लक्ष्‍मण ने द‍िया जवाब

Virat Kohli: टी 20 वर्ल्ड कप के फाइनल के बाद विराट कोहली, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। हालांकि वो अभी टेस्ट और वनडे क्रिकेट खेलते हुए नजर आएंगे।

arvind (11)

Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविंद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट से रिटायरमेंट ले लिया है। उनके क्रिकेट के बसे रिटायरमेंट लेने के बाद अब उनके फ्यूचर को लेकर सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच भारत के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण ने उन्हें भविष्य को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ये तीनों स्टार्स अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में ही खेलते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन

दिग्गजों को दिया संदेश

विज्ञापन

विराट कोहली, रोहित शर्मा और जडेजा को लेकर लक्ष्मण ने कहा, ‘विराट, रोहित और रवींद्र जडेजा ने इंडियन क्रिकेट की प्रगति में काफी ज्यादा योगदान दिया है। उन्होंने जैसे इस खेल को खेला है वो युवा खिलाड़ियों के उदाहरण हैं। उन्हें उनके शानदार करियर की बधाई।

विज्ञापन

फ्यूचर को लेकर कही ये बात

इन दिग्गजों के फ्यूचर को लेकर उन्होंने कहा, ‘अब जब उन्होंने टी 20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है तो मुझे यकीन वो अन्य प्रारूपों में लंबे समय तक खेलेंगे और देश का नाम रोशन करते रहेंगे। उन्हें उनके करियर के लिए बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वो टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अभी और ज्यादा योगदान देंगे।

विज्ञापन

टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप में जीत को लेकर कही ये बात

साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच में मिली जीत को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘जिस तरह के हालात में साउथ अफ्रीका जीत हासिल की थी वो इस टीम के करैक्टर को दिखाती है। आत्मविश्वास की वजह से उन्होंने साउथ अफ्रीका के जबड़े से जीत छीन ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ