'गहरा सदमा लगा…' Virat Kohli ने अपने पूर्व साथी के निधन पर जताया दुख, सोशल मीडिया पर दी श्रद्धांजलि

Virat Kohli: विराट कोहली ने अपने पूर्व साथी खिलाड़ी अमनप्रीत सिंह गिल को श्रद्धांजलि दी है, जिनका 36 साल की उम्र में निधन हो गया. अमनप्रीत पंजाब के पूर्व क्रिकेटर थे और भारतीय अंडर-19 टीम में खेलते हुए कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था. उनके निधन से क्रिकेट जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.

Virat Kohli

Virat Kohli

Virat Kohli pays tribute Amanpreet Singh Gill: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने अंडर-19 टीम के साथी और पंजाब के पूर्व तेज गेंदबाज अमनप्रीत सिंह गिल के निधन पर शोक जताया है. अमनप्रीत ने बुधवार (7 मई) को चंडीगढ़ में 36 साल की उम्र में अंतिम सांस ली. उनके निधन से क्रिकेट जगत शोक में डूबा हुआ है. फिलहाल, उनकी मौत के कारण का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है.

विज्ञापन

विराट कोहली ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

अमनप्रीत सिंह गिल ने भारत की अंडर-19 टीम में खेलते हुए विराट कोहली के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था. उनके निधन की खबर सुनकर कोहली को गहरा दुख हुआ है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. कोहली ने एक्स पर लिखा, “अमनप्रीत गिल के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा. उनके परिवार और प्रियजनों के लिए प्रार्थना करता हूं. उनकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.”

विज्ञापन

बता दें कि, अमनप्रीत ने 2007 में भारत के लिए 5 युवा वनडे और एक युवा टेस्ट मैच खेला. उस एकमात्र लंबे प्रारूप के मैच में उन्होंने श्रीलंका के पूर्व ऑलराउंडर थिसारा परेरा को आउट किया. हालांकि, उन्हें विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह नहीं मिली थी, जिसने 2008 अंडर-19 विश्व कप जीता था. वहीं, आईपीएल के पहले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की टीम का भी हिस्सा थे.

ये भी पढ़ें- BAN vs PAK Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट मैच? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

युवराज सिंह और क्रिकेट एसोसिएशन ने भी जताया दुख

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने भी भावुक संदेश साझा करते हुए कहा, “अमनप्रीत सिंह गिल के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा. शुरुआती दिनों में हमने साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया था. वह बेहद शांत और मेहनती क्रिकेटर थे, जिन्हें खेल से बहुत प्यार था. उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं. ओम शांति.”

विज्ञापन

वहीं, पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा, “पूर्व पंजाब क्रिकेटर और पंजाब सीनियर चयन समिति के सदस्य अमनप्रीत सिंह गिल के दुखद निधन पर पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन गहरा शोक व्यक्त करता है. हम दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस कठिन समय में शक्ति मिलने की प्रार्थना करते हैं.”

अमनप्रीत सिंह गिल का क्रिकेट करियर

अमनप्रीत सिंह गिल के क्रिकेट करियर की बात करें तो उन्होंने पंजाब के लिए 6 प्रथम श्रेणी मुकाबले खेले और 11 विकेट अपने नाम किए. क्रिकेट से संन्यास के बाद उन्होंने पंजाब की सीनियर चयन समिति में भी अपनी सेवाएं दीं. भले ही उन्हें अपने समकालीन खिलाड़ियों विराट कोहली और मनीष पांडे जैसी लोकप्रियता नहीं मिली, लेकिन घरेलू क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ