---विज्ञापन---

खेल angle-right

[Live Streaming] BAN vs PAK 1st Test: भारत में कब, कहां और कैसे देखें बांग्लादेश-पाकिस्तान टेस्ट मैच? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल्स

BAN vs PAK Test Live Streaming: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होने जा रही है. सीरीज का पहला टेस्ट मैच 8 मई से मीरपुर में खेला जाएगा. यहां जानिए भारत में इस मैच को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

BAN vs PAK Test Live Streaming: PSL 2026 के खत्म होने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश का दौरा करने जा रही है, जहां 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए दोनों देशों ने पहले ही अपनी-अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है. बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच 8 मई से मीरपुर में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 16 मई से सिलहट में होगा.

यह सीरीज 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) का हिस्सा है, इसीलिए भारतीय क्रिकेट फैंस में भी इसे लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है. हालांकि, भारत में इस सीरीज का टीवी पर लाइव प्रसारण नहीं होगा, लेकिन फैंस अपने मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर मुकाबलों का आनंद जरूर ले सकते हैं.

---खबर नीचे जारी है---

कितने बजे शुरू होगा मैच?

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच पहला टेस्ट मैच शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा और शाम करीब 5 बजे तक चल सकता है. पाकिस्तान टीम की कप्तानी शान मसूद के हाथों में है, जबकि नजमुल हुसैन शांतो बांग्लादेश टीम की कप्तानी संभलाते हुए नजर आएंगे.

अगर दोनों टीमों के टेस्ट रिकॉर्ड पर नजर डालें तो अब तक बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच कुल 15 टेस्ट मैच खेले गए हैं. इनमें पाकिस्तान ने 12 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि बांग्लादेश को 2 मैचों में सफलता मिली है. एक मुकाबला ड्रॉ रहा है.

---खबर नीचे जारी है---

भारत में कहां देखें लाइव?

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान टेस्ट सीरीज का लाइव टेलीकास्ट भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, फैंस फैनकोड ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं. मोबाइल, लैपटॉप और स्मार्ट टीवी पर भी फैनकोड ऐप के माध्यम से मुकाबले का आनंद लिया जा सकता है. वहीं पाकिस्तान में PTV स्पोर्ट्स पर मैच का सीधा प्रसारण होगा.

देशटीवीOTT
बांग्लादेशटी स्पोर्ट्स और नागरिक टीवीटैपमैड
न्यूजीलैंडस्काई एनजेडस्काई एनजेड
यूनाइटेड किंगडम (इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, वेल्स और उत्तरी आयरलैंड)टीएनटी स्पोर्ट्सटीएनटी स्पोर्ट्स
भारत और नेपालफैनकोड
पाकिस्तानपीटीवी स्पोर्ट्सटैपमैड
ऑस्ट्रेलियाफॉक्स स्पोर्ट्सफॉक्स स्पोर्ट्स
उत्तरी अमेरिका और MENAडिजिटल स्पोर्ट्स सेंट्रल डीआरएम
बाकी देशडिजिटल स्पोर्ट्स सेंट्रल डीआरएम डीआई

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान ने फिर की घटिया हरकत, क्या IPL 2026 प्लेऑफ में नहीं खेलेंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी?

BAN vs PAK: दोनों टीमों का स्क्वॉड

बांग्लादेश: नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), महमूदुल हसन जॉय, शादमान इस्लाम, मोमिनुल हक, मुशफिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, एबादत हुसैन, शोरीफुल इस्लाम, तस्कीन अहमद, नाहिद राणा, तंजीद हसन और अमित हसन.

---खबर नीचे जारी है---

पाकिस्तान: शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

पाकिस्तान का बांग्लादेश दौरा 2026 का शेड्यूल

  • पहला टेस्ट – शुक्रवार, 8 मई, सुबह 9:00 बजे IST
  • दूसरा टेस्ट – शनिवार, 16 मई, सुबह 9:00 बजे IST

ये भी पढ़ें- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी समेत इन 4 खिलाड़ियों का टीम इंडिया में सिलेक्शन लगभग तय! धांसू प्रदर्शन से काटा बवाल

First published on: May 07, 2026 01:12 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola