IND A vs AUS A: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से भारत के दौरे पर नई सीरीज का ऐलान कर दिया गया है. ऑस्ट्रेलिया ए की टीम इंडिया ए के साथ टेस्ट और वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारत के दौरे पर आएगी. इस सीरीज में दोनों ही देशों की तरफ से कई युवा सितारे खेलते हुए नजर आ सकते हैं. साल 2027 की शुरुआत में होने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया ए के इस दौरे को तैयारी के तौर पर देखा जा रहा है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि ये सीरीज कब और कहां खेली जाएगी.
सितंबर-अक्टूबर में होगी सीरीज
ऑस्ट्रेलिया ए की टीम सितंबर-अक्टूबर के महीने में इस दौरे पर आएगी. इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 यूथ टेस्ट मैच तो वहीं 3 वनडे मैचों सीरीज होगी. सीरीज के सभी मुकाबले पुडुचेरी के मैदान पर खेले जाएंगे. 4 दिन वाले टेस्ट मैच सीरीज की शुरुआत 22 सितंबर से होगी तो वहीं दूसरा मुकाबला 29 सितंबर से खेला जाएगा. इसके बाद 6 अक्टूबर को वनडे सीरीज का आगाज होगा. सीरीज का का दूसरा और तीसरा मुकाबला 9 और 11 अक्टूबर को खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम में कई ऐसे खिलाड़ी भी इस दौरे पर आते हुए दिख सकते हैं जो कि अगले साल होने वाली बॉर्डर गावस्कर सीरीज का हिस्सा होंगे.
यहां देखें इस दौरे का पूरा शेड्यूल
| तारीख | मुकाबला | फॉर्मेट | स्थान |
|---|---|---|---|
| 22 सितंबर – 25 सितंबर | इंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए | पहला चार दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 29 सितंबर – 2 अक्टूबर | इंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए | दूसरा चार दिवसीय मैच | पुडुचेरी |
| 6 अक्टूबर | इंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए | पहला वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 9 अक्टूबर | इंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए | दूसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
| 11 अक्टूबर | इंडिया-ए vs ऑस्ट्रेलिया-ए | तीसरा वनडे मैच | पुडुचेरी |
कब खेली जाएगी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज?
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी इस बार भारत में खेली जाएगी. इसके लिए बीसीसीआई की तरफ से शेड्यूल का ऐलान भी कर दिया गया है. साल 2027 में जनवरी-फरवरी के महीने में सीरीज होगी. सीरीज का पहला मुकाबला 21 जनवरी को नागपुर में खेला जाएगा तो वहीं दूसरा मैच 29 जनवरी से 2 फरवरी को चेन्नई में होगा. इसके बाद गुवाहाटी में तीसरा, रांची में चौथा और 27 फरवरी से अहमदाबाद में सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है.
ये भी पढ़िए- रोहित शर्मा फिर बनेंगे मुंबई इंडियंस के कप्तान, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव की जगह लेंगे जिम्मेदारी?










