IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 9 फरवरी को कटक में खेला जाएगा। इस मैच से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज आई है। क्रिकबज के मुताबिक स्टार खिलाड़ी विराट कोहली फिट हो गए हैं, वह चोट की वजह से पहला वनडे मैच नहीं खेल पाए थे। लेकिन अब उनके फिट होने की पुष्टि बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने कर दी है।
अनफिट होने की वजह से नहीं खेल पाए थे कोहली
विराट कोहली दूसरे वनडे मैच में अनफिट होने की वजह से नहीं खेल पाए थे। उनके घुटने में दर्द था। लेकिन अब वह फिट हो गए हैं और दूसरे वनडे मैच की प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए तैयार हैं। विराट का फिट होना टीम इंडिया के लिए जरूरी थी। क्योंकि भारतीय टीम को इस सीरीज के बाद चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना है। विराट मेगा इवेंट के लिए भारतीय टीम की सबसे अहम कड़ी हैं।
जायसवाल का कट सकता है पत्ता
दूसरे वनडे मैच से यशस्वी जायसवाल का पत्ता साफ हो सकता है। विराट की गैरमौजूदगी में जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला था। उन्होंने रोहित शर्मा के साथ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभाई थी। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके थे। विराट कोहली के फिट होने के बाद शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि किंग कोहली अपने पसंदीदा स्थान, नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल,विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
संबंधित खबरें
संजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
18 mins agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
35 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
45 mins ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
1 hr agoसहवाग-द्रविड़ के बेटों की होगी भारत-पाकिस्तान के महामुकाबले में एंट्री?
1 hr agoLIVE: भारत को लगा तीसरा झटका, शिवम दुबे सिर्फ 7 रन बनाकर हुए आउट
2 hrs agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए रजत पाटीदार ने ठोका दावा
2 hrs agoIND A vs AUS A: भारत को मिली लगातार दूसरी हार, ऋतुराज-पडिक्कल फिर हुए फ्लॉप
3 hrs agoSA vs AUS: स्टीव स्मिथ ने हासिल किया बड़ा कीर्तिमान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines