Virat Kohli IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 विराट कोहली के लिए कमाल का गुजर रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से धमाल मचाने के बाद विराट ने सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपनी उपयोगिता को एक बार फिर साबित करके दिखाया। कोहली के बल्ले से निकली 84 रन की पारी ने टीम इंडिया को तीसरी बार फाइनल में पहुंचा दिया। अब सबसे बड़े मैच में करोड़ों भारतीय फैन्स अपने स्टार बल्लेबाज से एक और उम्दा पारी की आस लगाए बैठे हैं। खिताबी मुकाबले में भी विराट के बल्ले का शोर दुबई से लेकर भारत तक सुनाई देगा। पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया के बाद किंग कोहली न्यूजीलैंड के गेंदबाजी अटैक की भी धज्जियां उड़ाते हुए नजर आएंगे। यह बात हम नहीं कर रहे, बल्कि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान के आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं।
एक और विराट पारी की तैयारी!
विराट कोहली को वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड का बॉलिंग अटैक खूब रास आता है। किंग कोहली एकदिवसीय क्रिकेट में कीवी टीम के खिलाफ अब तक कुल 32 मैचों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान विराट ने जमकर तबाही मचाई है। टीम इंडिया के स्टार बैटर ने 57.10 की औसत से खेलते हुए 1656 रन ठोके हैं। कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6 शतक और 9 अर्धशतक जमाए हैं। विराट का बल्ला आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के नॉकआउट मैचों में भी खूब बोलता है। किंग कोहली इस टूर्नामेंट के नॉकआउट मैचों में खेले 5 मैचों में 95.33 की औसत और 101 के स्ट्राइक रेट से 286 रन ठोक चुके हैं। अब अगर रिकॉर्ड के मुताबिक विराट का बल्ला फाइनल में बोला, तो किंग कोहली को रोक पाना कीवी गेंदबाजों के लिए आसान नहीं होगा।
टूटेगा यूनिवर्स बॉस का रिकॉर्ड
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मैच में विराट कोहली के पास क्रिस गेल का सबसे बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर करने का सुनहरा मौका होगा। दरअसल, इस मेगा इवेंट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड अभी गेल के नाम दर्ज है। यूनिवर्स बॉस ने टूर्नामेंट में खेले 17 मैचों में 52.73 की औसत से 791 रन बनाए हैं। कोहली अगर फाइनल मुकाबले में 46 रन बनाने में सफल रहते हैं, तो वह चैंपियंस ट्रॉफी के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर बन जाएंगे। विराट अभी इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हैं। कोहली ने 16 पारियों में 82 की एवरेज से 746 रन ठोके हैं। कोहली एक शतक और 6 अर्धशतक जमा चुके हैं।
जबरदस्त फॉर्म में किंग कोहली
विराट कोहली का बल्ला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में जमकर बोला है। कोहली टूर्नामेंट में अब तक खेले 4 मैचों में 72 की औसत से 217 रन ठोक चुके हैं। किंग कोहली के बल्ले से एक शतक और एक अर्धशतक निकला है। बांग्लादेश के खिलाफ सस्ते में आउट होने के बाद विराट ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर धमाल मचाया था और उन्होंने 111 गेंदों पर 100 रन की नाबाद पारी खेली थी। वहीं, सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान ने 98 गेंदों पर 84 रन की धांसू पारी खेली। विराट ने टूर्नामेंट में एंकर की भूमिका को बखूबी निभाया है। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर कोहली के बल्ले से आक्रामक शॉट्स भी निकले हैं।
संबंधित खबरें
IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
20 mins agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
38 mins agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
1 hr agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
1 hr agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
2 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
2 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
2 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
2 hrs agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines