CT 2025: कोहली पर अब लेना होगा बड़ा फैसला, गौतम गंभीर को मिली दिग्गज की सलाह

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले ही मैच में विराट कोहली फ्लॉप साबित हुए। जिसके बाद कोच गौतम गंभीर को पूर्व भारतीय दिग्गज ने कोहली के साथ-साथ सीनियर खिलाड़ियों को लेकर बड़ी सलाह दी है।

Virat Kohli-Gautam Gambhir

Virat Kohli-Gautam Gambhir

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी में जहां टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ शानदार आगाज किया, तो वहीं टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने एक बार फिर से फैंस को निराश किया। कोहली की खराब फॉर्म जारी है। वहीं, अब टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कई दिग्गजों को लेकर बड़ा फैसला लेने की सलाह मिली है।

विज्ञापन

अनिल कुंबले की गंभीर को सलाह

ईएसपीएन से बात करते हुए पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले ने कहा कि “गौतम गंभीर को टूर्नामेंट के बाद सीनियर खिलाड़ियों के भविष्य पर कुछ ‘कठिन निर्णय’ लेने की आवश्यकता होगी। वनडे विश्व कप 2027 के महत्व के कारण कुंबले को यह भी लगा कि चल रहे चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के परिणाम रोहित, कोहली, रवींद्र जड़ेजा और शमी जैसे सीनियर खिलाड़ियों का भविष्य तय करेंगे।”

विज्ञापन

विज्ञापन

पहले मैच में फ्लॉप हुए कोहली

विराट कोहली जब-जब मैदान पर होते हैं फैंस और टीम को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं। बांग्लादेश के खिलाफ भी फैंस को कोहली से एक अच्छी पारी की उम्मीद थी, लेकिन एक बार फिर से विराट ने फैंस को निराश किया। बांग्लादेश के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए विराट कोहली ने 38 गेंदों पर महज 22 रन की पारी खेली थी। जिसके बाद कोहली की खराब फॉर्म पर फिर से सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन

विराट के अलावा रोहित शर्मा ने अच्छी पारी खेली थी, लेकिन कप्तान अपनी पारी को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए थे। इस मैच में रोहित शर्मा ने 36 गेंदों पर 41 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा विकेट लेने में नामकामयाब रहे थे, लेकिन उन्होंने 9 ओवर में महज 37 रन ही खर्च किए थे।

पिछली 6 पारियों में विराट कोहली का प्रदर्शन

बात अगर विराट कोहली की पिछली 6 वनडे पारियों की बात करें तो उनके बल्ले से महज एक ही अर्धशतक निकला है। वनडे विश्व कप 2023 के बाद से कोहली का प्रदर्शन उतना खास नहीं रहा है। कोहली ने पिछली 6 वनडे पारियों में 24, 14, 20, 5, 52 और 22 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ