CT 2025: नजमुल हुसैन शांतो का हार के बाद बड़ा बयान, कहां हुई मैच में चूक?

Champions Trophy 2025: बांग्लादेश को टीम इंडिया के हाथों पहले ही मैच में 6 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का बड़ा बयान सामने आया।

IND vs BAN

IND vs BAN

Champions Trophy 2025: गुरुवार को चैंपियंस ट्रॉफी में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच खेला गया। इस मैच को टीम इंडिया ने 6 विकेट से अपने नाम किया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सेमीफाइनल की तरफ एक मजबूत कदम बढ़ाया है। दूसरी तरफ बांग्लादेश पर सेमीफाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा मंडराने लगा है। वहीं, भारत से मिली हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो का बड़ा बयान सामने आया है। शांतो ने बताया कि आखिर टीम से मैच के दौरान कहां चूक हुई?

विज्ञापन

नजमुल हुसैन शांतो ने बताया हार का कारण

भारत से मिली हार के बाद बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो थोड़े निराश दिखे। उन्होंने कहा कि “पावरप्ले में पांच विकेट गंवाने से हमें मैच गंवाना पड़ा। मुझे ऐसा लगता है। हृदय और जैकर ने शानदार बल्लेबाजी की, लेकिन फिर भी हमने मैदान पर गलतियां कीं। कैच छूटे और कुछ रन-आउट छूट गए, नतीजा अलग हो सकता था। हृदय और जैकर ने अपने स्पिनरों के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की।”

विज्ञापन

विज्ञापन

आगे उन्होंने कहा कि “मुझे उम्मीद है कि वे ऐसा ही करते रहेंगे। अगर हमें नई गेंद से विकेट मिलते तो यह अलग हो सकता था। हमने हाल ही में वहां पाकिस्तान के साथ खेला है और मुझे यकीन है कि खिलाड़ी रावलपिंडी की परिस्थितियों के अनुकूल ढल जाएंगे।”

विज्ञापन

बांग्लादेश की खराब बल्लेबाजी

भारत के खिलाफ बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इस मैच में बांग्लादेश की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। मैच में बांग्लादेश के 4 बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। सौम्या सरकार, कप्तान नजमुल हुसैन शांतो, मुशफिकुर रहीम और तंजीम हसन बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए थे। जिसके चलते बांग्लादेश की टीम महज 228 रन ही बना पाई थी और टीम इंडिया ने आसानी से मैच को जीत लिया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ