Ranji Trophy: कौन हैं हिमांशु सांगवान? विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करके मचाई खलबली

Ranji Trophy 2024-25: विराट कोहली रणजी ट्रॉफी में भी फ्लॉप साबित हुए। रेलवे के तेज गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने कोहली को क्लीन बोल्ड करके खलबली मचाई।

himanshu sangwan

himanshu sangwan

Ranji Trophy 2024-25: रणजी ट्रॉफी में भी विराट कोहली का फ्लॉप शो देखने को मिला है। दो दिन से फैंस के बीच विराट कोहली को लेकर काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन जैसे ही दूसरे दिन कोहली बल्लेबाजी करने आए फैंस के हाथ फिर से निराशा लगी। रेलवे के गेंदबाज हिमांशु सांगवान ने विराट कोहली को क्लीन बोल्ड करके पवेलियन का रास्ता दिखाया। कोहली महज 6 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

कौन हैं हिमांशु सांगवान?

हिमांशु सांगवान एक अनकैप्ड राइड हेंड के तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अभी तक 23 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट ए और 7 टी20 मैच खेले हैं। 23 फर्स्ट क्लास मैचों में गेंदबाजी करते हुए हिमांशु ने 77 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा 17 लिस्ट ए मैचों में उनके नाम 21 विकेट दर्ज हैं। वहीं टी20 में अभी तक उन्होंन 5 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

24 वर्षीय हिमांशु सांगवान दिल्ली रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर थे। ये गेंदबाज उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब रणजी में खेले गए एक मैच के दौरान उसने मुंबई के खिलाफ 60 रन देकर 6 विकेट चटकाए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाजी के चलते रेलवे ने मुंबई को उनके घर पर हराया था। इस मैच को रेलवे ने 8 विकेट से जीत लिया था।

विज्ञापन

रणजी में भी फ्लॉप विराट कोहली

विराट कोहली 13 साल के बाद रणजी ट्रॉफी में खेल रहे हैं। रेड बॉल क्रिकेट में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद कोहली ने भी रणजी का रुख किया, लेकिन रणजी में भी कोहली आते ही फ्लॉप हो गए। अब फैंस को दूसरी पारी में कोहली से एक लंबी पारी की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली ने पर्थ टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद से वे लगातार फ्लॉप होते रहे। इस सीरीज में कोहली ने पांच मैचों में 190 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ