चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, धाकड़ ऑलराउंडर टूर्नामेंट से हुआ बाहर

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का धाकड़ ऑलराउंडर इंजरी के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।

MITCHELL MARSH

MITCHELL MARSH

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऑस्ट्रेलिया टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के धाकड़ ऑलराउंडर मिचेल मार्श लगातार पीठ की चोट के कारण आगामी आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। चोट से परेशान मिचेल मार्श लगातार टीम से अंदर-बाहर हो रहे थे। जिसके चलते उनका प्रदर्शन भी उतना खास नहीं रहा। भारत के साथ खेली गई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ही ये खिलाड़ी इंजर्ड होकर सीरीज से बाहर हो गया था। इस सीरीज में मार्श ने सात पारियों में सिर्फ 73 रन बनाए थे। मार्श की चोट के कारण लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका आईपीएल खेलना भी खतरे में पड़ सकता है। पिछली मेगा नीलामी में एलएसजी ने उन्हें 3.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

जारी किया गया बयान

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा जारी किए गए बयान में कहा गया, “मिचेल मार्श को पीठ के निचले हिस्से में दर्द के कारण आगामी आईसीसी पुरुष चैंपियन ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं। पिछले कुछ हफ़्तों में उनकी पीठ के निचले हिस्से में दर्द बढ़ गया था, जिसके कारण एनएसपी ने मार्श के पुनर्वास की अवधि को और बढ़ाने का निर्णय लिया।”

विज्ञापन

विज्ञापन

वनडे विश्व कप 2023 में किया था अच्छा प्रदर्शन

मिचेल मार्श ऑस्ट्रेलिया की 2023 वनडे विश्व कप जीत का अहम हिस्सा थे, जहां उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ शतक बनाए थे। इस टूर्नामेंट में मार्श ने बल्लेबाजी करते हुए 441 रन बनाए थे। मार्च 2023 से लगातार उनको शीर्ष क्रम में इस्तेमाल किया जा रहा है। जहां उन्होंने 109.13 के स्ट्राइक-रेट के साथ वनडे में 44.54 की औसत से रन बनाए हैं।

मिचेल मार्श का क्रिकेट करियर

मिचेल मार्श ने अभी तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 46 टेस्ट, 93 वनडे और 65 टी20 मैच खेले हैं। टेस्ट क्रिकेट में मार्श ने बल्लेबाजी करते हुए 2083 और गेंदबाजी करते हुए 51 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे क्रिकेट में उन्होंने 2794 रन और 57 विकेट हासिल किए हैं। वहीं टी20 में मार्श ने गेंदबाजी करते हुए 17 विकेट और बल्लेबाजी करते हुए 1629 रन बनाए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ