Virat Kohli Can Break Sachin Tendulkar’s Record: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आगाज 22 नवंबर से होने वाला है। भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया टीम इस सीरीज के लिए खूब पसीने बहा रही है। इस सीरीज में सभी की निगाहें विराट कोहली पर हैं। उनके लिए ये सीरीज कई मायनों में खास है। विराट इस सीरीज में कई कीर्तिमान अपने नाम करने के लिए उतरने वाले हैं। वह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक बनाने के मामले में महान सचिन तेंदुलकर को भी पीछे छोड़ सकते हैं।
विराट रचेंगे नया कीर्तिमान
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में विराट कोहली सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन सकते हैं। वह इस कीर्तिमान को अपने नाम करने से केवल 2 शतक दूर हैं। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सचिन ने अब तक सबसे ज्यादा शतक बनाए हैं। उनके नाम 9 शतक दर्ज हैं। विराट के नाम फिलहाल 8 शतक हैं। अगर विराट 2 शतक आगामी सीरीज में जड़ देते हैं तो वह मास्टर ब्लास्टर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक लगान वाले बल्लेबाज
सचिन 9 शतक के साथ नंबर 1 पर हैं, जबकि 8 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट के अलावा रिकी पोंटिंग और स्टीव स्मिथ का नाम है। इसके अलावा माइकल क्लार्क के नाम 7 शतक हैं। वहीं मैथ्यू हैडन और वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर में 7 शतक बनाए हैं। हालांकि आगामी सीरीज के लिए विराट के अलावा स्मिथ के पास भी सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका होने वाला है।
खराब फॉर्म में विराट कोहली
विराट कोहली लगभग एक साल से टेस्ट में शतक अपने नाम नहीं कर पाए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में उन्होंने खासा कमाल नहीं किया, जबकि हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैच की टेस्ट सीरीज में भी वह कमाल नहीं कर सके। उन्होंने आखिरी 6 पारियों में केवल 93 रन बनाए हैं और 1 अर्धशतक अपने नाम किया है।
बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), यशस्वी जयसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपकर), सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आर अश्विन, आर जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर।
ये भी पढ़ें: Video: दूसरे टी20 मैच में भी ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को पीटा, ये 5 खिलाड़ी बने सबसे बड़े ‘विलेन’
संबंधित खबरें
अंकुश पंघाल ने रचा इतिहास, बॉक्सिंग में गोल्ड मेडल जीतकर बढ़ाया भारत का मान
4 mins agoयुजवेंद्र चहल ने रेड बॉल क्रिकेट से लिया संन्यास, वर्ल्ड कप 2027 से पहले किया बड़ा फैसला
22 mins agoलवलीना के बाद बॉक्सिंग में परवीन हुड्डा का कमाल, जीता गोल्ड मेडल; अब तक भारत को मिले 73 पदक
45 mins agoIND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
58 mins agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
1 hr agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
1 hr agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
2 hrs agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
3 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines