---विज्ञापन---

खेल angle-right

‘कोई टैलेंट नहीं था…’ क्या विनोद कांबली पर राहुल द्रविड़ ने कसा था तंज? देखें वीडियो

Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली की अब हर तरफ चर्चा हो रही है। वहीं कांबली को लेकर टीम इंडिया के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ का भी एक वीडियो सामने आया है।

---विज्ञापन---

Vinod Kambli: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली इन दिनों काफी चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल जबसे सोशल मीडिया पर उनके कुछ वीडियो सामने आए हैं, तबसे हर कोई इस पूर्व दिग्गज की बात कर रहा है। जितने भी वीडियो कांबली के वायरल हो रहे हैं उनमें विनोद की हालत बेहद खराब दिख रही है, वो सही से अपने सहारे न तो चल पा रहे हैं और न बैठ पा रहे हैं। हालांकि एक समय था जब कांबली का क्रिकेट की दुनिया में नाम चलता था, सचिन तेंदुलकर के बेहद करीबी माने जाने वाले कांबली को लेकर अब टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ का पुराना वीडियो सामने आया है।

वीडियो में कांबली के टैलेंट पर उठाया सवाल!

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में राहुल द्रविड़ टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटरों की अलग-अलग प्रतिभा के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं। इसमें राहुल ने विनोद कांबली को लेकर कहा कि, “विनोद के पास गेंद को जोर से मारने की कला थी। राजकोट में एक बार विनोद ने अनिल कुंबले और श्रीनाथ के खिलाफ काफी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की थी। अनिल की पहली गेंद पर ही विनोद से ऐसा शानदार शॉट मारा था कि हम सब चौंक गए थे। हालांकि उनके पास शायद अन्य क्षेत्रों में वो टैलेंट नहीं था, जिससे वे ये समझ पाते कि उनको इंटरनेशनल क्रिकेट में बने रहने के लिए क्या करना है? दबाव से कैसे निपटना है शायद ये भी उनको ज्यादा नहीं पता था।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: रोहित शर्मा पर बुरी तरह भड़के फैंस, कप्तानी छोड़ने की कह रहे बात

---विज्ञापन---

क्रिकेटर की प्रतिभा पर राहुल ने की थी बात

इस वीडियो में राहुल द्रविड़ को एक क्रिकेटर में क्या प्रतिभा होनी चाहिए, उस पर बातचीत करते हुए देखा जा सकता है। राहुल का कहना है कि हम प्रतिभा को गलत तरीके से आंकते हैं। बॉल को मारने की मारने की क्षमता से क्रिकेटर की प्रतिभा को हम आंकते हैं लेकिन अनुसाशन, दृढ़ संकल्प, स्वाभाव और साहस जैसी चीजें प्रतिभा को दर्शाती है।

विनोद कांबली का क्रिकेट करियर

विनोद कांबली ने टीम इंडिया के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेले थे। 17 टेस्ट मैचों में कांबली के बल्ले से 54.20 की अच्छी औसत के साथ 1084 रन निकले थे। जिसमें 4 शतक और 3 अर्धशतक शामिल थे। इसके अलावा 104 वनडे मैचों में विनोद कांबली ने 32.59 की औसत से 2477 रन बनाए थे, इस दौरान उनके बल्ले से 2 शतक और 14 अर्धशतक निकले थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा की कप्तानी में ट्रेविस हेड का खूब चलता है बल्ला, आंकड़े दे रहे गवाही

First published on: Dec 07, 2024 08:13 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola