विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने से भड़के फैंस, महावीर फोगाट के निकले आंसू

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन भारत को बहुत बड़ा झटका लगा है। विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित होने के बाद महावीर फोगाट भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।

vinesh phogat Disqualified from olympic Wrestiling

Vinesh Phogat Political Reaction

Vinesh Phogat Disqualified Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक 2024 के 12वें दिन सभी भारतीय फैंस का दिल उस वक्त टूट गया, जब विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। 11वें दिन विनेश ने सेमीफाइनल जीतकर फाइल में जगह बनाई थी। लेकिन अब उनको कोई मेडल नहीं मिलने वाला है। इस खबर से पूरे भारत को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि आज विनेश फोगाट से पूरे देश को गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। वहीं विनेश के बाहर होने की खबर सामने आने के बाद महावीर फोगाट भी अपने आंसू रोक नहीं पाए।

विज्ञापन

महवीर फोगाट का पहला बयान आया सामने

विनेश फोगाट के पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य होने के बाद उनके ताऊ महावीर फोगाट ने नम आंखों से कहा कि इस खबर ने पूरे देश का दिल तोड़ दिया है। कई बार रात को खाना खाने की वजह से भी वजन बढ़ सकता है और अब इसका कोई हल भी नहीं है। इससे पहले आजतक ऐसा देखने को नहीं मिला है। आगे हम और ज्यादा मेहनत करेंगे। इसको लेकर मैं कोई अपील नहीं करना चाहता हूं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

अब विनेश फोगाट के अयोग्य होने के बाद सोशल मीडिया पर भी अलग बहस छिड़ गई है। फैंस लगातार तरह-तरह के रिएक्शन सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करके लिखा कि अंदाजा लगाइए कि महिलाओं के इवेंट में “अनुचित” लाभ पाने के कारण किसे अयोग्य घोषित किया गया। अच्छा किया आईओसी

विज्ञापन

दूसरे यूजर ने पोस्ट शेयर करके लिखा कि विनेश फोगट, आप भले ही अयोग्य घोषित कर दी गई हों, लेकिन आप पहले से ही विजेता हैं। बेशक, पदक जीतना शानदार होता, लेकिन आपकी कहानी उससे भी ज़्यादा शानदार है, और ऐसा कुछ भी नहीं है जो आपसे कुछ छीन सके। आप पर गर्व है

विज्ञापन

एक अन्य यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इमान खलीफ जो देखने से भी मर्द लगता है पूरी दुनिया में उसके खिलाफ आवाज उठाई गई मगर इसी ओलंपिक कमेटी ने उसे Disqualified नहीं किया। वो अब फाइनल में गोल्ड मेडल मैच खेलने वाला है और वहीं हमारी विनेश फोगाट को Disqualified कर दिया

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ