विनेश फोगाट को क्यों बदलनी पड़ी वेट कैटेगरी? भारी पड़ रहा ये फैसला

Vinesh Phogat Disqualify Reason: विनेश फोगाट का मेडल जीतने का सपना टूटता नजर आ रहा है। उन्हें वजन ज्यादा होने की वजह से 50 किग्रा वर्ग में अयोग्य घोषित किया गया है।

Vinesh Phogat

विनेश फोगाट

Vinesh Phogat Disqualify Reason: भारत की स्टार रेसलर विनेश फोगाट के बारे में बड़ी खबर सामने आ रही है। विनेश फोगाट को 50 किलोग्राम भार वर्ग में अयोग्य घोषित कर दिया गया है। फाइनल से पहले ये बड़े झटके वाली खबर है। रिपोर्ट‌्स के अनुसार, उनका वजन कैटेगरी के तय मानक से ज्यादा आया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) के हवाले से ये जानकारी दी है। एएनआई ने भारतीय ओलंपिक संघ के हवाले से कहा, यह खेदजनक है कि भारतीय दल विनेश फोगट को महिला कुश्ती 50 किग्रा वर्ग से अयोग्य घोषित करने की खबर साझा कर रहा है। रातभर टीम के बेहतरीन प्रयासों के बावजूद आज सुबह उनका वजन 50 किग्रा से कुछ ग्राम ज्यादा पाया गया। फिलहाल दल इस समय कोई और टिप्पणी नहीं कर सकता। भारतीय दल आपसे विनेश की निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है।

विज्ञापन

पहले 53 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेती थीं विनेश फोगाट

बता दें कि पहले विनेश महिलाओं के 53 किलोग्राम वर्ग में हिस्सा लेती थीं, लेकिन भारतीय रेसलर अंतिम पंघाल के पहले ही इस वर्ग में ओलंपिक कोटा हासिल करने की वजह से विनेश को 50 किग्रा वर्ग में प्रतिस्पर्धा करनी पड़ी। विनेश ने बिश्केक एशियाई कुश्ती ओलंपिक क्वालीफायर में 50 किग्रा भार वर्ग के सेमीफाइनल में कजाकिस्तान की प्रतिद्वंद्वी को हराया था। उन्होंने लौरा गनिक्यजी को 10-0 से शिकस्त देकर भारत के लिए ओलंपिक कोटा हासिल किया था। इस तरह अगर विनेश 53 किग्रा वर्ग में ही हिस्सा लेती रहतीं, तो शायद इस स्थिति का सामना न करना पड़ता।

विज्ञापन

विज्ञापन

जीत चुकी हैं कई मेडल

हालांकि विनेश ने कई मेडल 48 से 50 किग्रा वर्ग में भी जीते हैं, लेकिन कुछ साल से वह 53 किग्रा वर्ग में ही पार्टिसिपेट करती नजर आई हैं। विनेश ने 2020 एशियाई चैम्पियनशिप में 53 किलो ग्राम भार वर्ग में ब्रॉन्ज जीता था। इसी तरह 2019 विश्व कुश्ती चैम्पियनशिप कजाकिस्तान में भी उन्होंने इसी भार वर्ग में कांस्य जीता। जबकि 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड कोस्ट में उन्होंने 50 किलो ग्राम भार वर्ग में खेलते हुए गोल्ड पर कब्जा जमाया था। करीब 10 साल पहले उन्होंने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स ग्लासगो में 48 किलो ग्राम भार वर्ग में हिस्सा लेकर गोल्ड जीता था।

जॉयदीप कर्माकर ने जताई हैरानी

विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने के बाद ओलंपिक एथलीट और शूटर जॉयदीप कर्माकर ने हैरानी जताई। उन्होंने लिखा- अगर वह कल 50 किलो से कम थी, तो आज ऐसा कैसे हो गया। मुझे नहीं पता कि कौनसा तरीका कैसे काम करता है, लेकिन हम सभी के लिए इससे ज्यादा दर्दनाक नहीं हो सकता। वह क्या महसूस कर रही है इसका अंदाजा भी हम नहीं लगा सकते, लेकिन क्या मैच के दिन वजन नहीं देखा जाता। यदि वह कल 50 किलो से कम थी, तो क्या यह वैध जीत नहीं है, फिर पदक की दौड़ से बाहर क्यों की गई है?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ