वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे वैभव सूर्यवंशी! शुरू होने वाली है ट्रैनिंग, जल्द होने वाला है ऐलान?

Vaibhav Suryavanshi: रणजी ट्रॉफी 2025 के लिए बिहार की टीम का ऐलान हो चुका है. 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को पहली बार बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया है. अगर रणजी में इस बार उनका प्रदर्शन शानदार रहता है तो हो सकता है वैभव अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की कप्तानी करते दिखे.

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में धमाल मचाने के बाद अब 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का रणजी ट्रॉफी 2025 में जलवा देखने को मिलेगा. बिहार की रणजी टीम का ऐलान हो चुका है और वैभव सूर्यवंशी को इस टूर्नामेंट में पहली बार उपकप्तानी करते हुए देखा जाएगा. पिछला कुछ समय वैभव सूर्यवंशी के लिए कमाल का रहा है. भारत से लेकर विदेशी पिचों तक पर वैभव ने गेंदबाजों को खूब पिटाई की है. अब वैभव सूर्यवंशी को अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भी टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में कप्तानी करेंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को पहली बार बिहार टीम का उपकप्तान बनाया गया है, जो उनके लिए बहुत उपलब्धि भी है. ऐसे में अगर रणजी ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन शानदार रहता है तो उनको अगले साल होने वाले अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का कप्तान बनाया जा सकता है. बता दें, अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप 2026 जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेला जाएगा. जिसकी तैयारियों के लिए वैभव के रणजी ट्रॉफी से बेहतर कोई प्लेटफॉर्म नहीं हो सकता है. इस टूर्नामेंट में उनकी बल्लेबाजी से लेकर लीडरशिप की भी काबिलियत देखने को मिलने वाली है.

विज्ञापन

इंग्लैंड दौरे पर यूथ वनडे और यूथ टेस्ट में वैभव ने कमाल का प्रदर्शन किया था. इंग्लैंड के खिलाफ वैभव ने 5 यूथ वनडे मैच खेले थे, इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 174.02 के स्ट्राइक रेट से 355 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक भी शामिल था. इसके अलावा अभी तक वैभव ने 5 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए वैभव ने 100 रन बनाए हैं.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में जड़ा था शतक

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को अपनी टीम में शामिल किया था, शुरुआती कुछ मैचों में उनको खेलने का मौका नहीं मिला था, लेकिन जब वैभव को मौका मिला तो उन्होंने धमाल मचा दिया. वैभव ने गुजरात टाइटंस जैसी मजबूत टीम के सामने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए महज 35 गेंदों पर शतक जड़ दिया था. इसके बाद से राजस्थान रॉयल्स के हर मैच की प्लेइंग इलेवन में वैभव को मौका मिला था. आईपीएल 2025 में वैभव को 7 मैच खेलने का मौका मिला था, इस दौरान उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 252 रन बनाए थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ