'इनकार कर दिया है, लेकिन….' विराट कोहली के IPL फ्यूचर पर पूर्व क्रिकेटर का बड़ा बयान

Virat Kohli RCB IPL 2026: विराट कोहली आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए खेलेंगे या नहीं इसको लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही है. इसको लेकर अभी तक कोहली या आरसीबी की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है. वहीं इसको लेकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है.

Virat Kohli

Virat Kohli

विज्ञापन

Virat Kohli RCB IPL 2026: टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली लंबे समय से क्रिकेट मैदान से दूर चल रहे हैं. आखिरी बार कोहली को आईपीएल 2025 में खेलते हुए देखा गया था और उनका 18 साल बाद ट्रॉफी जीतने का सपना भी पूरा हुआ था. वहीं अब कोहली को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं कि ये दिग्गज खिलाड़ी अब आईपीएल से भी दूरी बना सकता है. जिसको लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान सामने आया है.

विराट के आईपीएल रिटायरमेंट पर क्या बोले आकाश चोपड़ा?

हाल ही में रिपोर्ट सामने आई थी कि विराट कोहली ने आरसीबी के साथ बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करने से मना कर दिया था, जिसके बाद इस बात की अटकलें लगाई जाने लगी कि कोहली अब आईपीएल से भी संन्यास ले सकते हैं. इसको लेकर कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने बताया कि “कथित तौर पर उन्होंने एक व्यावसायिक अनुबंध से इनकार कर दिया है, लेकिन इसका क्या मतलब है? वह निश्चित रूप से आरसीबी के लिए खेलेंगे। अगर वह खेल रहे हैं, तो वह निश्चित रूप से उसी फ्रैंचाइजी के लिए खेलेंगे.”

Advertisment

आगे आकाश ने बताया कि उन्होंने अभी-अभी ट्रॉफी जीती है. फिर वह फ्रैंचाइजी क्यों छोड़ेंगे? वह कहीं नहीं जा रहे हैं. किस अनुबंध को अस्वीकार किया जा सकता है, यह अटकलों का विषय है. हो सकता है कि उनका दोहरा अनुबंध हो.”

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर होगी कोहली की वापसी

टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है. जहां दोनों टीमों के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली को बी चुना गया है. ऐसे में अब कोहली की लंबे समय के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्रिकेट मैदान पर वापसी होती हुई दिखाई देगी. 19 अक्टूबर को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा. इस वनडे सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा नहीं बल्कि शुभमन गिल करते हुए दिखाई देंगे.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ