टीम इंडिया के T20I स्क्वाड से बाहर हुए 5 अहम खिलाड़ी, सूर्या-बुमराह समेत कई बड़े नाम भी शामिल

Players Who Are Dropped From Team India: टीम इंडिया का आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टी20 स्क्वाड सामने आ गया है. कुछ बड़े खिलाड़ियों को चयनकर्ताओं ने बाहर करने का चौंकाने वाला फैसला किया.

Suryakumar yadav Hardik Pandya (1)
1 / 6

Players Who Are Dropped From Team India: BCCI ने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के 16 सदस्यीय स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. IPL 2026 खत्म होने के बाद टीम इंडिया का लक्ष्य अब 2028 का टी20 वर्ल्ड कप है. BCCI ने अपनी टीम में कुछ बड़े बदलाव किए हैं और नए खिलाड़ियों को मौका दिया है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर मैनेजमेंट ने भरोसा जताया है. भारत ने आखिरी बार टी20 मैच वर्ल्ड कप में खेला था. उसके मुकाबले टीम इंडिया के स्क्वाड में कुल 5 बदलाव हैं. आइए उन सभी खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं, जिन्हें बाहर किया गया है.

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव2 / 6

टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव को बाहर कर दिया गया है. सूर्या की खराब फॉर्म भारतीय टीम की टेंशन बढ़ा रही थी. अब चयनकर्ताओं ने सूर्या को बाहर करके श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है.

विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह3 / 6

जसप्रीत बुमराह टीम इंडिया के सबसे महत्वपूर्ण गेंदबाज हैं और इसी वजह से उनके वर्कलोड को मैनेज करना जरूरी है. इसी का ध्यान रखते हुए BCCI ने उन्हें टी20 स्क्वाड में जगह नहीं दी है. बुमराह का फोकस 2027 के वर्ल्ड कप को देखते हुए वनडे प्रारूप पर होगा.

हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या4 / 6

जसप्रीत बुमराह की तरह हार्दिक पांड्या भी बार-बार चोटिल होते हैं. टीम इंडिया का लक्ष्य हार्दिक को वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तैयार करना है. इसी वजह से शायद उन्हें टी20 क्रिकेट से अभी के लिए आराम दिया जा रहा है. उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर जगह नहीं मिली है.

विज्ञापन

कुलदीप यादव

कुलदीप यादव5 / 6

कुलदीप यादव को चयनकर्ताओं ने टीम इंडिया से बाहर कर दिया है. उनकी जगह रवि बिश्नोई को स्क्वाड में शामिल किया गया है. कुलदीप यादव की IPL 2026 में फॉर्म खराब रही थी और इसी वजह से शायद उन्हें स्क्वाड से बाहर कर दिया गया है.

रिंकू सिंह

रिंकू सिंह6 / 6

रिंकू सिंह का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और IPL 2026 में भी वो उतने रन नहीं बना पाए. इस वजह से रिंकू को बाहर कर दिया गया है. अब KKR के इस युवा खिलाड़ी का लक्ष्य फॉर्म में लौटकर टीम इंडिया की जर्सी में वापसी करना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन