USA ने किया टीम का ऐलान, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज को मिली जगह

USA vs Nepal: नेपाल के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए अमेरिका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। दल में पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी को भी जगह दी गई है।

USA

USA vs Nepal: अमेरिका क्रिकेट टीम 3 मैच की टी-20 सीरीज नेपाल के खिलाफ खेलने वाली है, जिसके लिए अमेरिका क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है। कई खिलाड़ियों की वापसी हुई तो कई खिलाड़ी टीम से बाहर भी हुए हैं। बोर्ड ने पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी अली खान को भी स्क्वाड का हिस्सा बनाया है। तेज गेंदबाज अली खान ने अमेरिका के लिए आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 विश्व कप 2024 में खेला था। हालांकि अब वह लगभग 3 महीने बाद टीम में वापसी कर चुके हैं।

विज्ञापन

अली खान को सीपीएल में मैच के दौरान चोट लग गई थी, जिसकी वजह से उन्हें नीदरलैंड के खिलाफ भी सीरीज छोड़नी पड़ी थी। लेकिन अब उनकी वापसी से अमेरिका टीम को राहत मिली होगी। वह टीम के लिए बतौर तेज गेंदबाज शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन

19 अक्टूबर से आगाज

अमेरिका घरेलू सरजमीं पर नेपाल के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज खेलेगा। पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 21 अक्टूबर को खेला जाना है। वहीं 22 अक्टूबर को सीरीज का आखिरी मैच खेला जाना है। इसके सीरीज के बाद अमेरिका विश्व कप के क्वालीफायर मुकाबले खेलेगी।

मोनांक पटेल को मिली कप्तानी

नेपाल के खिलाफ 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए अमेरिका ने मोनांक पटेल को कप्तान नियुक्त किया है। वह लगातार यूएसए के लिए कप्तानी कर रहे हैं। हालांकि नामीबिया के खिलाफ टी-20 मैच में मोनांक को कंधे में चोट लग गई थी, जिसके कारण उन्हें आराम दिया गया था। यूएसए क्रिकेट टीम दिन प्रतिदिन शानदार खेल दिखा रही है। टीम ने पाकिस्तान को टी-20 विश्व कप 2024 में रौंदा था। वहीं नेपाल के खिलाफ मिलिंद कुमार को भी मौका दिया गया है।

विज्ञापन

नेपाल के खिलाफ यूएसए की 15 सदस्यीय टीम

मोनांक पटेल (कप्तान), अभिषेक पराडकर,एंड्रीज़ गौस, अयान देसाई, हरमीत सिंह, जुआनॉय ड्रायस्डेल, मिलिंद कुमार, अली खान, नोस्तुशा केनजिगे, जसदीप सिंह, आरोन जोन्स, सैतेजा मुक्कमल्ला, शायन जहांगीर, यासिर मोहम्मद, उत्कर्ष श्रीवास्तव।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ