WTC Points Table: श्रीलंका की जीत के बाद इंग्लैंड का बुरा हाल, पॉइंट्स टेबल में लुढ़की टीम; भारत टॉप पर

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीतने के बाद भी इंग्लैंड के लिए तीसरा टेस्ट हारना नुकसानदेह साबित हुआ है। आलम यह है कि टीम अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में श्रीलंका से भी पिछड़ गई है।

england cricket team

england cricket team

विज्ञापन

WTC Points Table: धनंजय डिसिल्वा की अगुवाई वाली श्रीलंका क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ लंदन के द ओवल मैदान में खेले गए तीसरे टेस्ट को आठ विकेट से अपने नाम किया। श्रीलंका की यह जीत काफी स्पेशल है क्योंकि उसने दस साल बाद इंग्लैंड की जमीन पर टेस्ट में जीत हासिल की है। श्रीलंका की जीत के हीरो पथुम निसांका रहे, जिन्होंने 127 रनों की जोरदार पारी खेली। उन्हें दूसरी पारी में एंजेलो मैथ्यूज का अच्छा साथ मिला, जिनके साथ मिलकर उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की। श्रीलंका से मिली हार के बाद इंग्लैंड की टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर खिसक गई है।


इस मैच से पहले इंग्लैंड की टीम 45 प्वॉइंट्स पर्सेंटेज सिस्टम (PCT) के साथ पांचवें नंबर पर थी, लेकिन टीम का पीसीटी अब 42.19 का रह गया है। वहीं इस मैच में जीत का श्रीलंका टीम को फायदा हुआ है और वह 42.86 पीसीटी के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। इंग्लैंड की टीम ने इस डब्ल्यूटीसी चक्र में सबसे ज्यादा 16 मैच खेले हैं, जिसमें से उसे आठ मैचों में जीत जबकि सात मैचों में हार झेलनी पड़ी है।

विज्ञापन

टीम इंडिया टॉप पर

विज्ञापन

मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया की स्थिति मजबूत है और वह टॉप पर है। भारत की पीसीटी सबसे ज्यादा 68.52 है। इस रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है, जिसका पीसीटी 62.50 है। इन दोनों टीमों के बाद न्यूजीलैंड और बांग्लादेश का नंबर आता है, जिनका पीसीटी क्रमश: 50 और 45.83 है।

मैच का क्या रहा हाल

विज्ञापन

इस मैच में इंग्लैंड ने ओली पोप के शानदार शतक के दम पर पहली पारी में 325 रन बनाए थे। इसके जवाब में श्रीलंका की टीम पहली पारी में 263 रन ही बना सकी। इस पारी में पथुम निसांका, धनंजय डिसिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने फिफ्टी जड़ी। श्रीलंकाई गेंदबाजों ने इसके बाद जोरदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को दूसरी पारी में सिर्फ 156 रनों पर सीमित कर दिया, जिससे श्रीलंका को 219 रनों का टारगेट मिला। टीम को इस टारगेट को हासिल करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ