WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2026 में 15 जनवरी को मुंबई इंडियंस बनाम यूपी वॉरियर्ज के बीच मुकाबला खेला गया था. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 161 रन बनाए थे. मुंबई की ओर से नैट साइवर-ब्रंट के अलावा कोई भी बल्लेबाज खासा प्रभावित नहीं कर सका. दोनों टीमें सीजन का चौथा मैच खेलने के लिए उतरी थीं. यूपी ने हरलीन देओल की नाबाद अर्धशतकीय पारी के दम पर सीजन की पहली जीत हासिल कर ली. यूपी ने मुंबई को 7 विकेट से हराया. मुंबई इंडियंस को सीजन की दूसरी हार का सामना करना पड़ा.
मुंबई की ऐसी रही बल्लेबाजी
मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरीं गुनालन कमलिनी ने टीम को अच्छी शुरुआत नही दिलाई. वह 12 गेदों में 5 रन बनाकर चलती बनीं, जबकि अमनजौत ने 33 गेंदों में 38 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा नैट साइवर-ब्रंट ने शानदार 43 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 11 गेंदों में 16 रन बनाए, जबकि अंत में निकोला कैरी ने 20 गेंदों में 32 रनों की शानदार पारी खेली जिसके दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup 2026: पहले मैच में फ्लॉप होकर भी इतिहास रच गए Vaibhav Suryavanshi, नाम जुड़ी बड़ी उपलब्धि
यूपी ने दर्ज की पहली जीत
लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूपी को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल सकी. मेग लैनिंग 26 गेंदों में 25 और किरण नवगिरे 12 गेंदों में 10 रन बनाकर आउट हो गईं. हालांकि इसके बाद फीबी लिचफील्ड और हरलीन देओल ने मोर्चा संभाला और टीम के लिए सूझ बूझ भरी बल्लेबाजी की. हरलीन देओल ने 39 गेंदों में 64 रनों की शानदार नाबाद पारी खेली. उनके अलावा लिचफील्ड ने 22 गेंदों में 25 रन बनाए. यूपी ने 18.1 ओवर में ही 162/3 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: 3rd ODI में नीतीश कुमार रेड्डी का प्लेइंग 11 से बाहर बैठना तय? कोच ने ही दे डाला बड़ा हिंट
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
20 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines